Hemant Soren Oath Ceremony
झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीत के बाद हेमंत सोरेन एक बार फिर से आज गुरुवार, 28 नवंबर को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले हैं। हेमंत लगातार चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं सूत्रों के मुताबिक अभी मंत्रिमंडल को लेकर कांग्रेस के साथ चल रस्साकशी बरकरार है, इसलिए हेमंत सोरेन फिलहाल अकेले ही शपथ लेंगे और इसके बाद में वह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। वहीं हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में इंडिया ब्लॉक की एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा।
शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में किया गया है। वहीं शपथ ग्रहण में ‘इंडिया’ गठबंधन के कई प्रमुख नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बृहस्पतिवार की शाम चार बजे हेमंत सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
Hemant Soren Oath Ceremony
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने भाजपा के गमलियाल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हराकर बरहेट सीट पर जीत दर्ज हासिल की है। वहीं आज इस आयोजन से शहर में यातायात जाम जैसी स्थिति पैदा होने की स्थिति में छात्रों को परेशानी का सामना ना करना पड़े तो ऐसे में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर रांची शहर में 28 नवंबर यानि गुरुवार को स्कूल बंद रहेंगे।
इन नेताओं के शामिल होने की संभावना
शपथ ग्रहण समारोह में इंडी गठबंधन के प्रमुख नेताओं के शामिल होने के आसार हैं। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, आरजेडी और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव मेघालय सीएम कोनराड संगमा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, जैसे अन्य नेताओं के शामिल होने की संभावना है।