Haryana Schools Reopen : हरियाणा में आज से खुलेंगे सभी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Haryana Schools Reopen : हरियाणा में आज से खुलेंगे सभी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Haryana Schools Reopen

हरियाणा। दिल्ली और एनसीआर की तरह ही हरियाणा में भी हवा की खतरनाक स्तर तक प्रदूषित होने के कारण स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया था। प्रदूषण के बढ़ते स्तर के कारण हरियाणा में भी 1 से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। तो वहीं अब, वायु गुणवत्ता में सुधार होने के बाद हरियाणा के शिक्षा विभाग ने 27 नवंबर से स्कूलों को फिर से खोलने का आदेश जारी किया है।

बता दें कि वायु प्रदूषण के चलते ग्रैप-4 लागू होने के के कारण दिल्ली समेत एनसीआर और हरियाणा में स्कूलों को बंद करना पड़ा था। लेकिन अब आज सुबह से हरियाणा में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल पहले की तरह खुल जाएंगे। पहले की तरह ही स्कूलों का संचालन किया जायेगा। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

read more – Bajrang Punia NADA Ban : ओलंपिक पदक विजेता भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया पर NADA का बड़ा एक्शन, 4 साल के लिए लगाया बैन, जानिए क्या है मामला……

Breaking News Education National News and Politics स्पेशल