Haryana Nikay Chunav 2025
हरियाणा में आज, 2 मार्च 2025 को, 9 नगर निगमों, 5 नगर परिषदों और 23 नगर पालिकाओं सहित कुल 37 स्थानीय निकायों में मतदान की प्रक्रिया हो रही है। बता दें कि मतदान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा, जिसमें 55 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यहां मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस पार्टी के बीच है, हालांकि कुछ स्थानों पर त्रिकोणीय मुकाबला भी देखने को मिल रहा है।
बता दें कि राज्य में मतदान के लिए कुल 5,126 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए लगभग 25,000 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मतदान के बाद मतगणना 12 मार्च 2025 को होगी, जब सभी नगर निगमों और निकायों के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Haryana Nikay Chunav 2025
बता दें कि इन चुनावों में भाजपा ने मेयर पद के लिए छह महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने चार महिलाओं पर दांव लगाया है। भाजपा का तीन नगर निगमों में मेयर पद के लिए अपने ही बागियों से मुकाबला है, जो पाला बदलते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
वहीं राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा है कि शांतिपूर्ण चुनाव के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। जिन स्थानों पर आम चुनाव हैं, वहां मतदान केंद्रों पर दो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) रखी गई हैं—एक ईवीएम पर पार्षद पद के लिए और दूसरी पर मेयर या नगर परिषद-पालिका के प्रधान पद के लिए वोट डाला जाएगा।
read more – Tirumala Temple : तिरुपति मंदिर की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम, नो-फ्लाई जोन घोषित करने की अपील