AB News

Haryana Election 2024 Result : हरियाणा के 90 सीटों पर रोमांचक चुनावी “दंगल”, किसकी बनेगी सरकार, जानिए पूरा हाल

Haryana Election 2024 Result

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में मतों की गणना जारी है। यहां चुनावी दंगल काफी रोचक दिखाई दे रहा है। हरियाणा में सुबह तक कांग्रेस आगे दिख रही थी, लेकिन बाद में रुझानों में बड़ा उलटफेर हुआ और अभी फिलहाल बीजेपी कांग्रेस से आगे चल रही है। ऐसे में बीजेपी का हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनते नजर आ रहा है।

read more – Fawad Khan returns to Bollywood after 8 years: 8 साल बाद फवाद खान का बॉलीवुड में कमबैक, इस एक्ट्रेस के साथ करेंगे रोमांस!..

हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर शनिवार को 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। आज काउंटिंग के बाद तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी कि हरियाणा में आखिर किसका जादू चला है और कौन यहां पर सरकार बनाने में सफल हुआ। हरियाणा के रुझानों में BJP तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। राज्य में ऐसा करने वाली पहली पार्टी होगी। बीजेपी को कुल 90 सीटों में से 48 सीटों पर बढ़त है। तो वहीं 2 सीटों पर जीत मिल चुकी है।

Haryana Election 2024 Result

उधर, कांग्रेस को 34 सीटों पर बढ़त है। 1 सीट पर जीत दर्ज कर चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा अपनी-अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर जानबूझकर वेबसाइट पर धीमे धीमे शेयर करने का आरोप लगाया है।

90 विधानसभा सीटों पर 1031 कैंडिडेट्स

हरियाणा के 22 जिलों की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए 1747 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था, जबकि 1151 कैंडिडेट्स के ही नामांकन को मंजूर किया गया। इसके बाद 394 नामांकन रिजेक्ट हो गए, जबकि 202 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

ऐसे में हरियाणा के ‘रण’ में कुल 1031 उम्मीदवार थे। इनमें पुरुष कैंडिडेट्स की संख्या 930 थी, जबकि महिला कैंडिडेट्स की संख्या 101 थी। वहीं इस बार चुनावी रण में उतरे 538 उम्मीदवार करोड़पति थे, जबकि क्रिमिनल केस वाले 133 उम्मीदवार भी मैदान में थे।

read more – Bijapur Naxal incident : बीजापुर में नक्सलियों की कायराना करतूत, मुखबिरी की आशंका में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

Exit mobile version