AB News

Haryana CM Nayab Singh Saini Oath ceremony update: हरियाणा में नायब सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

Haryana CM Nayab Singh Saini Oath ceremony

चंडीगढ़। हरिहरियाणा में नायब सैनी ने दूसरी बार CM पद की शपथ ले ली है। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हो रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हैं। ।इस समारोह में अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री भी मंच पर पहुंचे।

 

 

CM swearing in ceremony in Haryana: हरियाणा के सीएम की ताजपोशी 17 अक्टूबर को, समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

जानकरी के मुताबिक, नायब सिंह सैनी आज हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में दोपहर एक बजे शपथ ग्रहण करेंगे। इस समारोह में 18 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। सूत्रों के अनुसार, समारोह में लगभग 50 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना है। वही  देशभर से करीब डेढ़ दर्जन एनडीए नेताओं के भी भाग लेने की उम्मीद है।

Haryana CM Nayab Singh Saini Oath ceremony

हरियाणा में बीजेपी की तीसरी बार सरकार

यह शपथ ग्रहण हरियाणा के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि बीजेपी ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। नायब सिंह सैनी के साथ 10 से 12 मंत्री भी आज शपथ लेने की संभावना है। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में बीजेपी ने 90 में से 48 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने 37 सीटों पर जीत हासिल की।

नायब सैनी नेर दिया बड़ा बयान

शपथ ग्रहण समारोह से पहले, नायब सिंह सैनी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीएम आवास में हमेशा दरवाजे खुले हैं। हरियाणा के मेरे परिवार के सदस्यों के लिए 24 घंटे स्वागत है और यह ऐसा ही रहेगा।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह मंच पर पहुंचे

 

यूपी सीएम योगी और मेघालय सीएम पहुंचे चंडीगढ़

मेघालय के सीएम कोनराड संगमा, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंच गए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा पहुंचे

वही केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा के भावी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने चंडीगढ़ पहुंचे।

 

 

 

 

 

Exit mobile version