spot_img
Friday, June 20, 2025

INDIGO FLIGHT EMERGENCY LANDING : दिल्ली से लेह जा रही IndiGo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 180 यात्री सुरक्षित

INDIGO FLIGHT EMERGENCY LANDING नई दिल्ली। गुरुवार को दिल्ली से लेह के लिए रवाना हुई इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6E 2006) को तकनीकी खराबी के...

Latest Posts

Haryana Assembly Election 2024: BJP ने 21 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी , 2 मुस्लिम केैंडिडेट को मैदान में उतारा, 2 मंत्रियों के नाम हटाए

Haryana Assembly Election 2024

नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आज अपनी दूसरी सूची जारी कर दी हैं, जिसमें 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इससे पहले, भाजपा ने पहली सूची में 67 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।

BJP ने की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

जानकारी के मुताबिक, हरियाण विधानसभा चुनाव 2024  में भारतीय जनता पार्टी ने 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी करते हुए दो मंत्रियो सहित 5 विधायकों के नाम काट दिए हैं। जिसमें विधायक और शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा एवं जनस्वास्थय मंत्री डॉ. बनवारी लाल शामिल हैं।  BJP ने  सीमा त्रिखा के जगह धनेश अदलखा के ऊपर भरोसा जताया हैं। जबकि डॉ. बनवारी लाल के स्थान पर डॉं. कृष्ण कुमार को चुनावी मैदान में उतारा हैं।

BJP ने की 21 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

Haryana BJP Candidate List : हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 67 कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट, 9 विधायकों का कटा टिकट

Haryana Assembly Election 2024

सूची में 6 विधायकों के भी नाम हटाए

भाजपा ने अपनी उम्मीदवारों की सूची में 6 विधायकों के भी नाम हटा दिए हैं, जिनमें सीमा त्रिखा, जगदीश नायर, निर्मल रानी, सत्य प्रकाश, मोहन बड़ौली और प्रवीण डागर शामिल हैं। जुलाना सीट से विनेश फोगाट के खिलाफ कैप्टन योगेश बैरागी को चुनावी मैदान में उतारा गया हैं। भाजपा ने हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए पहली सूची में 67 और दूसरी सूची में 21, कुल मिलाकर 88 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। अब केवल 2 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा बाकी है।

21 नामों की लिस्ट

BJP ने मुस्लिम कैंडिडेट को दिया मौका

BJP ने इस बार अपनी लिस्ट में महिला कैंडिडेट पर फोकस करते हुए चुनावी मैदान में उतारा हैं। इसमें गुरुग्राम की पटौदी से बिमला चौधरी को पर दांव लगाया हैं। वहीं सोनिपत की रई सीट के लिए कृष्णा गहलावत को टिकट दिया हैं। इसके साथ ही बीजेपी ने इस बार मुस्लीम कैंडिडेट को भी अपने लिस्ट में शामिल किया हैं। जहां पुन्हाना से एजाज खान को प्रत्याशी बनाया गया हैं, वहीं फिरोजपुर के झिरका से नसीम अहमद को टिकट मिला हैं।

Uttarakhand landslide news:उत्तराखंड लैंडस्लाइड में 5 लोंगो की मौत,कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Haryana Assembly Election 2024

आपको बता दें कि, हरियाणा विधानसभा सीट के लिए एक चरण में 5 अक्टूबर को चुनाव होने वाला हैं और 8 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.