Haryana Assembly Election 2024
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के सभी 90 सीटों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट और जजपा के दुष्यंत चौटाला और 1027 अन्य उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।
हरियाणा चुनाव के लिए BJP ने 90 में से 89 सीटों पर अपने कैंडिडेट मैदान में उतारे है। कांग्रेस ने भी 89 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। तो वहीं CPM एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। JJP-आजाद समाज पार्टी गठबंधन 78 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इनमें से JJP ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि 12 सीटें ASP को दी गई हैं।
ILND 51 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि उसने अपनी सहयोगी BSP को 35 सीटें दी हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 88 सीटों पर दांव लगाया है। इस चुनाव में कुल 1,031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिनमें 101 महिलाएं हैं। इन उम्मीदवारों में 464 निर्दलीय लड़ रहे हैं। पूरे प्रदेश में 20,632 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां मतदान होना है। 2,03,54,350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं जिनमें 8,821 मतदाता सौ वर्ष से अधिक उम्र के हैं। वही मतगणना 8 अक्टबूर को होगी।
Haryana Assembly Election 2024
मनु भाकर ने माता-पिता के साथ झज्जर के मतदान केंद्र पर डाला वोट
ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने हरियाणा चुनाव के लिए झज्जर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वह अपने माता-पिता के साथ मतदान करने पहुंची थीं।
कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला ने वोट डालने से पहले की पूजा अर्चना
कैथल विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला ने वोट डालने से पहले पूजा-अर्चना की। वहां कैथल सीट से बीजेपी के लीला राम, आप के सतबीर सिंह गोयत और जेजेपी के संदीप गढ़ी चुनाव लड़ रहे हैं।
सुरक्षा के कड़ें इंतजाम
चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के लिए 29,462 पुलिसकर्मियों, 21,196 होमगार्ड जवानों और 10,403 SPO को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, 225 अर्धसैनिक बलों की कंपनियां भी चुनावी सुरक्षा में तैनात की गई हैं। यह सुनिश्चित किया गया है कि मतदान प्रक्रिया सुरक्षित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो।