spot_img
Saturday, October 18, 2025

Bihar Assembly Elections : NDA को लगा झटका…! चिराग पासवान की पार्टी की उम्मीदवार का नामांकन रद्द

छपरा/बिहार, 18 अक्टूबर। Bihar Assembly Elections : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। छपरा जिले की मढ़ौरा...

Latest Posts

Happy birthday Kishor Kumar : किशोर कुमार के जन्मदिन पर जानिए कुछ रोचक बातें, दिलचस्प किस्से

Happy birthday Kishor Kumar

वैसे तो भारतीय सिनेमा में कई दिग्गज गायक हुए जिनके गाने का अंदाज ही अलग हुआ करता था। उनमें से एक किशोर कुमार भी थे जो मस्ती-मजाक में ऐसे जबरदस्त गाने गा जाते थे जो अक्सर लोगों के लिए मुश्किल होते हैं। किशोर कुमार ना सिर्फ कमाल के गायक थे बल्कि उनका अभिनय भी पसंद किया गया और वो अपने ज्यादातर गानों में खुद ही म्यूजिक दिया करते थे।

फिल्मी जगत के महान कलाकार किशोर कुमार का आज 4 अगस्त को 95वां जन्मदिवस है। वैसे तो किशोर कुमार के हजारों फेन्स आज भी देश-दुनिया मौजूद हैं। फिर भले ही वो किसी भी उम्र के हों, उनके गानों और अदाकारी के कारण आज भी उनका खास स्थान है। यही कारण है कि किशोर कुमार को उनके फेन्स ‘किशोर दा’ भी कहते हैं। किशोर कुमार का मध्य प्रदेश से गहरा ताल्लुक है। दरअसल, वो खंडवा के रहने वाले थे। उनका एक घर आज भी यहां मौजूद है।

READ MORE – CG Naxal Encounter : छत्‍तीसगढ़ के नारायणपुर में सर्चिंग के दौरान नक्‍सली मुठभेड़ में मौके से 5-5 किलो के पाइप बम बरामद, जवाबी कार्रवाई में भाग निकले नक्सली

Happy birthday Kishor Kumar

किशोर कुमार एक महान भारतीय गायक, अभिनेता निर्देशक, गीतकार और संगीतकार थे। उनका जन्म 4 अगस्त 1929 को खंडवा, मध्य प्रदेश में हुआ था और उनका निधन 13 अक्टूबर 1987 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। गायक का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। धनी परिवार में जन्मे किशोर कुमार का बचपन से एक ही सपना था। इसके अलावा वो व्यवहार से मजाकिया और मस्तमौला किस्म के इंसान थे।

किशोर कुमार अपनी मधुर गायकी से सबको मदहोश कर देने थे। भले ही आज संगीत का यह धरोहर हमारे बीच नहीं हैं, मगर उनकी विरासत हमेशा हमारे बीच में मौजूद और अमर रहेगी। किशोर दा ने मेरे सामने वाली खिड़की में, मेरे महबूब कयामत होगी, मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू जैसे लोकप्रिय गाने गाए। किशोर कुमार ने 1,000 से अधिक फिल्मों में 7,000 से अधिक गाने गाए हैं।

किशोर कुमार ने बंगाली, मराठी, गुजराती, उड़िया, कन्नड़, मलयालम और असमिया भाषाओं में गाने गाए। उन्होंने राजेश खन्ना के लिए सबसे ज्यादा 240 गाना गाए। इसके अलावा उन्होंने जीतेंद्र, देव आनंद, अमिताभ बच्चन के लिए गाना गाया। किशोर कुमार को उनके योगदान के लिए कई पुरस्कार और सम्मान मिले हैं, जिनमें आठ फिल्मफेयर पुरस्कार और एक पद्म भूषण शामिल हैं।

Happy birthday Kishor Kumar

किशोर कुमार ने चार बार शादी की थी। उनकी पहली शादी बंगाली सिंगर और एक्ट्रेस रूमा गुहा ठाकुरता के साथ हुई। उनकी ये शादी साल 1950 से 1958 तक चली। इसके बाद किशोर कुमार मधुबाला के साथ रिलेशनशिप में आए और कई फिल्में करने के बाद साल 1960 में मधुबाला से सिविल मैरिज की लेकिन शादी के लगभग 9 साल बाद मधुबाला की डेथ हो गई थी।

जिसके बाद किशोर कुमार ने तीसरी शादी योगिता बाली से की लेकिन उनकी ये शादी भी सिर्फ दो साल ही टिकी और 1978 को उन दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 1980 में किशोर कुमार ने एक्ट्रेस लीना चंदावर्कर के साथ शादी की और लास्ट टाइम तक वो ही उनकी वाइफ रहीं। किशोर कुमार के दो ही बेटे हुए जिनमें से एक अमित कुमार जो कि पहली वाइफ से हैं और दूसरे सुमित कुमार जो लास्ट वाइफ से हैं। 13 अक्टूबर 1987 को शाम करीब 4.30 बजे उन्हें हार्ट अटैक आया और अस्पताल ले जाते ही उनकी डेथ हो गई। बाद में उनकी डेड बॉडी खंडवा गई और अंतिम संस्कार वहीं किया गया।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.