Gurpatwant Singh Pannu : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की राम मंदिर उड़ाने की धमकी!….. कनाडा से जारी किया वीडियो

Gurpatwant Singh Pannu : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की राम मंदिर उड़ाने की धमकी!….. कनाडा से जारी किया वीडियो

Gurpatwant Singh Pannu

रायपुर। हमेशा भारत के लिए विरोधी बयान देने वाला खालिस्तानी आतंकी और सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू इस बार उसने एक वीडियो जारी कर राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। जिसके बाद हिंदू समुदाय में काफी रोष फ़ैल गया गई।

पन्नू ने कहा कि इस बार 16 और 17 नवंबर को राम मंदिर में हिंसा होगी। जारी किया गया वीडियो कनाडा के ब्रैम्पटन में रिकॉर्ड किया गया है। बता दें कि आतंकी पन्नू इससे पहले भी एयरपोर्ट व फ्लाइट्स को उड़ाने की धमकी दे चुका है।

गौरतलब है कि पन्नू की धमकी भारत के सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक राम मंदिर के खिलाफ एक बड़ा खतरा मानी जा रही है। इसके साथ ही पन्नू ने कनाडा में रहने वाले भारतीयों को हिंदू मंदिरों पर हो रहे खालिस्तानी हमलों से दूर रहने की भी चेतावनी दी है।

खालिस्तानी आतंकियों के खिलाफ कनाडा की नीतियां भारत के लिए हमेशा चिंता का कारण रही हैं, इससे दोनों देशों के रिश्तों में लगातार तनाव बढ़ रहा है।

Breaking News National News and Politics