AB News

Gupt Navratri 2024 : आज से शुरू हो रहे हैं आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, इस बार 10 दिनों तक मां दुर्गा की उपासना

Gupt Navratri 2024

हिन्दू धर्म में नवरात्रि का बड़ा महत्व है। साल भर में वैसे तो दो नवरात्रि मुख्य मानी जाती हैं, जिनके बारे में सभी जानते हैं। इनमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि शामिल हैं। लेकिन, इसके अलावा दो और नवरात्रि आती हैं जिन्हें गुप्त नवरात्रि के रूप में जाना जाता है और हिन्दू पंचांग के अनुसार ये माघ और आषाढ़ माह में आती हैं।

गुप्त नवरात्रि आज यानी 6 जुलाई से शुरू हो रही है, लेकिन इस बार गुप्त नवरात्रि 9 दिनों तक नहीं बल्कि 10 दिनों की मां दुर्गा की आराधना होगी। तो इस बार 6 जुलाई से शुरू होकर गुप्त नवरात्रि 15 जुलाई तक चलेगा। सनातन धर्म में मां दुर्गा की आराधना नवरात्रि में नौ दिनों तक की जाती है।

आषाढ़ महीने के गुप्त नवरात्रि को आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। गुप्त नवरात्रि तंत्र-मंत्र साधकों के लिए महत्वपूर्ण मानी गई है। नवरात्रि के दिनों में साधक अपनी तंत्र विद्या के जरिए तंत्र साधना को सिद्ध करने के लिए देवी की उपासना करते हैं। पूजा पाठ में भोग का भी विशेष महत्व होता है. देवी देवताओं को उनकी रुचि के अनुसार भोग लगाना चाहिए।

Gupt Navratri 2024

नौ दिनों तक माता को लगाएं अलग अलग भोग

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना की जाती है। घट स्थापना करने से माता दुर्गा प्रसन्न होती है। भक्तों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती है। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 6 जुलाई 2024 को सुबह 5:28 से लेकर सुबह 10:06 तक रहेगा। इसके अलावा कलश स्थापना का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:57 से दोपहर 12:53 तक रहेगा।

 

Exit mobile version