GOVERNOR RAMEN DEKA : छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल रामेन डेका आज रायपुर आगमन, सीएम साय करेंगे स्वागत, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दिलाएंगे शपथ

GOVERNOR RAMEN DEKA : छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल रामेन डेका आज रायपुर आगमन, सीएम साय करेंगे स्वागत, हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दिलाएंगे शपथ

GOVERNOR RAMEN DEKA

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल रामेन डेका आज रायपुर आएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज उनका स्वागत करेंगे। आप को बता दें ये स्वागत कार्यक्रम आज शाम साढ़े पांच बजे के करीब स्टेट हैंगर में किया जाएगा। इसके साथ ही इस बीच पूरा मंत्री मंडल और विपक्ष के नेता भी यहां पर नए राज्यपाल का स्वागत करेंगे।

भारत के संविधान अनुच्‍छेद 159 अनुसार राज्‍यपाल को राज्‍य के हाईकोर्ट के मुख्‍य न्‍यायमूर्ति ही शपथ दिलाते हैं। इस वक्त बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा हैं। बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा 31 जुलाई को नए राज्यपाल को राजभवन में शपथ दिलाएंगे। अब तक प्रदेश के राज्यपाल रहे विष्वभूषण हरिचंदन अब छत्तीसगढ़ छोड़ गृह प्रदेश ओडिसा जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक उन्हें किसी अन्य प्रदेश का राज्यपाल नहीं बनाया गया है।

read more – LAND SLIDE IN KERALA : केरल के वायनाड में भारी बारिश से हुए भूस्खलन में 12 की मौत, सैकड़ों के फंसे होने की आशंका, पीएम मोदी और विपक्ष नेता राहुल गाँधी ने जताया दुःख

GOVERNOR RAMEN DEKA

बता दे कि 27 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की थी। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। अब तक वहां रमेश बैस महाराष्ट्र के गवर्नर थे।

बैस छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और रायपुर लोकसभा सीट से 7 बार सांसद रहे हैं। उन्हें इस बार किसी भी प्रदेश का राज्यपाल नहीं बनाया गया। तो वही लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को हटाकर ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम के राज्यपा बनाया गया है। माथुर छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी रह चुके हैं।

रायपुर के एयरपोर्ट पर दिया जाएगा गार्ड ऑफ ऑनर
असम के सीनियर भाजपा नेता रामेन डेका मंगलवार को रायपुर पहुंचेंगे तो उनका खास स्वागत होगा। जहा पुलिस के जवान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देंगे। प्रदेश के 10वें राज्यपाल डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में हुआ था। वे असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर दो बार सांसद रह चुके हैं। वह BJP के संस्थापक सदस्यों में भी हैं। असम बीजेपी के अध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं।

read more – SURAJPUR NEWS : सूरजपुर के सरकारी राशन दुकान में कीड़े लगे चावल का हो रहा वितरण, बोरी में मिला मारा हुआ चूहा, वीडियो वायरल

Breaking News News and Politics राज्य खबर