AB News

Gold and Silver price: दिवाली के बाद गोल्ड-सिल्वर की कीमत में उछाल, गोल्ड में 1090 रूपए तक गिरावट, देखिए अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Gold and Silver price

नई दिल्ली। दिवाली के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले 5 दिनों में दोनों धातुओं के भाव में गिरावट आई है। इस दौरान सोने की कीमत में 1090 रुपये की कमी आई है। जबकि चांदी के भाव में 4,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। हाल ही में 24 कैरेट सोने की कीमत 80,240 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

दरअसल, त्योहारी सीजन कम खत्म होने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। देश के अधिकांश शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 80,240 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रही है। वही 22 कैरेट गोल्ड का रेट 73,550 रूपए है। दिवाली के दिन सोने कि किमत 81,330 रुपए था।

Gold and Silver price

चांदी में 4 हजार की गिरावट

वही चांदी प्रति किलोग्राम दिवाली तक आलटाईम रेट के साथ 1.04 लाख रूपए पर बनी हुई थी। अब दिवाली के बाद चांदी की कीमतों में 4000 रूपए की गिरावट देखने को मिल रही है। अभी चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलोग्राम सिल्वर का रेट 1,05,000 रु. पर है। यहां देशभर में चांदी की मौजूदा कीमतें सबसे ज्यादा हैं।

Chhath Puja 2024 Nahay Khay : आज नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत, जानें पूजा का समय, नियम और महत्व

अगर आप सोना और चांदी खरीदने का मन बना रहे है तो अपने शहर के लेटेस्ट प्राइज जान ले-

22 कैरेट सोने का रेट

शहर 5 नवंबर रेट 4 नवंबर रेट
दिल्ली 73,700 73,800
मुंबई 73,550 73,700
कलकत्ता 73,550 73,700
चेन्नई 73,550 73,700
हैदराबाद 73,550 73,700
अहमदाबाद 73,600 73,750
पटना 73,600 73,750
रायपुर 73,550 73,700
बिलासपुर 73,550 73,700
भोपाल 73,600 73,750
इंदौर 73,600 73,750

Gold and Silver price

 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में अंतर

24K और 22K सोने के बीच अंतर उनकी शुद्धता और मजबूती में है। 24K सोना 99.99% शुद्ध होता है, लेकिन यह नरम होता है, जिससे इसे नियमित पहनने के लिए सही नहीं माना जाता। वहीं, 22K सोना 91.67% शुद्ध होता है, और इसमें मजबूती बढ़ाने के लिए तांबा जैसी धातुएं मिलाई जाती हैं, जिससे यह आभूषणों के लिए अधिक टिकाऊ और मजबूत बनता है।

 

Exit mobile version