spot_img
Saturday, June 21, 2025

PURULIA ACCIDENT : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई बोलेरो, बारात से लौट रहे 9 लोगों की दर्दनाक मौत

PURULIA ACCIDENT पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें बोलेरो और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर...

Latest Posts

Goa Boat Capsizes : क्रिसमस के दिन गोवा में बड़ा हादसा, पर्यटकों से भरी नाव पलटने से एक की मौत, 20 लोगों का हुआ रेस्क्यू

Goa Boat Capsizes

उत्तरी गोवा के कलंगुट समुद्र तट पर बुधवार को पर्यटकों से भरी एक नाव पलटने से एक पर्यटक की मौत हो गई है। जबकि छह साल के एक बच्चे समेत 20 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। हादसे की वजह नाव के इंजन में खराबी बताया जा रहा है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं लाइफ सेविंग जैकेट पहने होने की वजह से बड़ा हादसा टल गय। दरअसल नाव में सवार सभी पर्यटकों ने लाइफ सेविंग जैकेट पहन रखी थी। नाव में दो यात्री ही ऐसे थे, जिन्होंने लाइव सेविंग जैकेट नहीं पहना था। सभी लोगो को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यात्रियों में छह माह के बच्चे समेत महिलाएं भी शामिल थीं।

Goa Boat Capsizes

बताते चले कि, घटना के समय नाव समुद्र तट से लगभग 60 मीटर की दूरी पर पलट गई थी, जिसके कारण सभी यात्री समुद्र में गिर गए। राहत और बचाव कार्य में गोवा सरकार द्वारा नियुक्त जीवनरक्षक एजेंसी ‘दृष्टि मरीन’ के 18 रक्षकों ने मदद की। रक्षकों ने सभी यात्रियों को सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया। जिन यात्रियों की हालत गंभीर थी, उन्हें एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया।

आपको बता दे कि, गोवा भारत का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जो खासकर विदेशी पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। यहां हर साल लाखों लोग क्रिसमस और नए साल के दौरान जश्न मनाने आते हैं। इस घटना के बावजूद, गोवा में पर्यटकों की संख्या में कोई खास कमी नहीं आई है। गोवा की आकर्षक तटरेखाएँ, समुद्र तट और पार्टी संस्कृति पर्यटकों को आकर्षित करती हैं, लेकिन इस तरह की घटनाएं इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा उपायों की आवश्यकता को भी उजागर करती हैं।

read more – Belagavi Congress Session 2024 : कर्नाटक के बेलगावी में आज कांग्रेस का दो दिवसीय महाधिवेशन, 200 से ज्यादा कांग्रेस नेता होंगे शामिल..

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.