Girl dies in tribal girls ashram of Surajpur: आदिवासी कन्या आश्रम में नौ साल की बच्ची की मौत, वार्डन और आश्रम की व्यवस्था पर उठे सवाल

Girl dies in tribal girls ashram of Surajpur: आदिवासी कन्या आश्रम में नौ साल की बच्ची की मौत, वार्डन और आश्रम की व्यवस्था पर उठे सवाल

Girl dies in tribal girls ashram of Surajpur

डेडरी। सुरजपुर जिले के डेडरी में स्थित आदिवासी आश्रम में एक नौ साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची दो साल से आश्रम में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वही बच्ची की मौत के बाद आश्रम में हड़कंप मचा हुआ है। इसके साथ ही वहां के वार्डन और आश्रम की देखभाल पर सवाल खड़े हो रहे है। इस घटना की सुचना पुलिस को दी गई है।

सूरजपुर  के आदिवासी कन्या आश्रम की 9 वर्षीय छात्रा की मौत

दरअसल, पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, आदिवासी कन्या आश्रम में सुरता गांव निवासी मनोज सिंह की बेटी  दो साल से आश्रम में रह रही थी। वही कक्षा दुसरी में पढ़ती थी। बुधवार के दिन बच्ची ने वार्डन से गाल में दर्द होने की शिकायत की थी। जिसके बाद वार्डन ने बच्ची के गाल पर पट्टी चिपका दी। इसके बाद बच्ची स्कूल चली गई।

Girl dies in tribal girls ashram of Surajpur

समय पर उपचार ना मिलने से बच्ची की मौत

स्कूल से आने बाद बच्ची ने खाना भी नही खाया और सो गई। अगले दिन सुबह जब बच्ची नही उठी तो उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CG ACCIDENTAL NEWS: तेज रफ्तार ट्रक का कहर, चपेट में आए भाई-बहन और भांजी, माँ बिलखती हुई बोली- ‘मेरे इकलौते बेटे को कुचलकर मार डाला’

जांच में जुटी पुलिस

इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग दर्ज किया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही बच्ची की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Breaking News News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर