spot_img
Sunday, October 19, 2025

Big Accident : भीषण सड़क हादसा…! खाई में गिरी पिकअप…! अस्तंबा देवी यात्रा से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत

नंदुरबार/महाराष्ट्र, 18 अक्टूबर। Big Accident : महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे...

Latest Posts

Ganpati Festival 2024 : राजधानी में 11 हजार नट- बोल्ट से बने 12 फीट के गणपति बाप्पा, वजन होगा 1000 किलाग्राम

Ganpati Festival 2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में इस बार भी गणपति बप्पा का अनोखा रुप देखने को मिल सकता हैं। यहां शहर में 11 हजार लॉकिंग प्लेट, बोल्ट,ऩट,वायसर और स्क्रैप मटेरियल से लोहे के गणेश जी बनाया जा रहा हैं। इस अनोखी कलाकृति को अशोक देवागंन की टीम के द्वारा तैयार किया जा रहा हैं।

read more – Mahasamund Navjeevan Hospital : महासमुंद में कब्र खोदकर निकाला गया मासूम का शव, इलाज में लापरवाही से हुई बच्ची की मौत

बता दें कि, नट बोल्ट से तैयार इस गणपति की ऊंचाई 12 फीट और चौड़ाई 8 फीट हैं। इसका वजन 1000 किलाग्राम हैं। बुत ही कम समय में इस स्टेचु को एक्ट अप्रेन्टिस कारीगरों के मदद से तैयार किया जाता हैं।

स्क्रैप के जादूगर का देशभर में अद्भुत कलाकृतियां
मिली जानकारी के अनुसार, अशोक देवागंन जिसे स्क्रैप का जादूगर कहा जाता हैं। उन्होंने कई स्थानों पर अपनी कलाकृति का बेहतरीन प्रदर्शन दिखा चुके हैं। इससे पहले अशोक देवागंन ने कई जगहों के लिए लोहे के स्क्रैप से स्टेचु का निर्माण कर चुके हैं। अशोक देवागंन के द्वारा देश के अलग-अलग रेलवे कारखानों में, दिल्ली के इंडिया गेट, ताजमहल, कुतुबमीनार और 500 से अधिक बस्तर आर्ट पर उनके द्वारा कलाकृति बनाई गई हैं।

Ganpati Festival 2024

इन जगहों में बनाए जा रहें हैं मुर्तियां
गणेश चतुर्थी इस साल 7 सितंबर को मनाई जाएगी। छत्तीसगढ़ में गणेश मूर्तियों का निर्माण तेजी से हो रहा है, जहां लगभग 50 से 60 हजार प्रतिमाओं का निर्माण किया जा रहा है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर और सरगुजा समेत विभिन्न जिलों में करीब 1500 मूर्तिकार ये प्रतिमाएं बना रहे हैं।

इसके साथ ही, ऑनलाइन बिक्री का चलन भी बढ़ा है, और कलाकार अपने उत्पादों को सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के माध्यम से बेच रहे हैं।

बता दें कि, छत्तीसगढ़ के कारीगरों का हुनर अब देशभर में अपनी पहचान बना रहा हैं। बप्पा की प्रतिमाएं दूसरे राज्यों जैसे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, और ओडिशा में भी भेजी जाती हैं, जहां इनकी खूब मांग रहती है।

read more – Bilaspur news: बिलासपुर में आंगनबाड़ी टीकाकरण के बाद 8 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, 2 की मौत

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.