Ganesh Jhanki in Raipur
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में झांकी विसर्जन उत्सव के दौरान एक युवक की चाकूबाजी में हत्या की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक युवक के शरीर में कई वार किए। घायल युवक को लहूलुहान हालात में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
यह पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। बता दें कि झांकी विसर्जन को ध्यान में रखते हुए शहर में 1000 जवानों को तैनात किया गया था। बावजूद इसके यह अप्रिय घटना घटित हो गई। शुरूआती मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम कौशल चौहान है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है और इस हत्याकांड के संदर्भ में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Ganesh Jhanki in Raipur
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम कौशल चौहान है। गुरुवार को उसका कमल निषाद से विवाद हुआ था। विवाद किस बात को लेकर हुआ था फिलहाल यह साफ नही हो पाया है, लेकिन कमल ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। रात 9-10 बजे के करीब कमल निषाद अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर कौशल पर हमला कर दिया।
हमले में कौशल बुरी तरह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल अवस्था में पीड़ित युवक को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।