spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

Gallantry Awards 2024 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के वीर जवानों को वीरता पुरस्कार से किया सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट

Gallantry Awards 2024

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में रक्षा अलंकरण समारोह के दौरान सेना और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों को अदम्य साहस और असाधारण वीरता के लिए 10 कीर्ति चक्र प्रदान किए, इनमें सात मरणोपरांत हैं। राष्ट्रपति ने 26 शौर्य चक्र भी प्रदान किए और इनमें भी सात मरणोपरांत हैं। अशोक चक्र के बाद कीर्ति चक्र देश में शांतिकाल का दूसरा और शौर्य चक्र तीसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है।

बता दें कि, हर साल देश के लिए अपनी जान की बाजी लगाने, शौर्य दिखाने वाले भारतीय सेना, सीआरपीएफ आईटीबीपी और पुलिस के जवानों और अधिकारियों को अलग-अलग वीरता पुरस्कारों से सम्‍मानित किया जाता है। शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में हुए रक्षा अलंकरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गज मौजूद रहे।

read more – GUPT NAVRATRI 2024 : आज से शुरू हो रहे हैं आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, इस बार 10 दिनों तक मां दुर्गा की उपासना

कीर्ति चक्र

  • मेजर दीपेन्द्र विक्रम बसनेत, 4वीं बटालियन सिख रेजिमेंट (सेना)
  • मेजर दिग्विजय सिंह रावत, 21वीं बटालियन पैराशूट रेजिमेंट (सेना)
  • सूबेदार पवन कुमार यादव, 21वीं बटालियन महार रेजिमेंट (सेना)

Gallantry Awards 2024

कीर्ति चक्र (मरणोपरांत)

  • कैप्टन अंशुमान सिंह, सेना चिकित्सा कोर, 26 वीं बटालियन पंजाब रेजिमेंट (सेना)
  • इंस्पेक्टर/जीडी दिलीप कुमार दास (सीआरपीएफ)
  • हवलदार अब्दुल मजीद, 9 वीं बटालियन पैराशूट रेजिमेंट (विशेष बल) (सेना)
  • हेड कांस्टेबल/जीडी राज कुमार यादव (सीआरपीएफ)
  • कांस्टेबल/जीडी बबलू राभा (सीआरपीएफ)
  • कांस्टेबल/जीडी शम्भू रॉय, 210 कोबरा (सीआरपीएफ)
  • सिपाही पवन कुमार, ग्रेनेडियर्स, 55 वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स (सेना)

Gallantry Awards 2024

शौर्य चक्र

  • लेफ्टिनेंट बिमल रंजन बेहरा (नौसेना)
  • एक्स हवलदार संजय कुमार (सेना)
  • फ्लाइट लेफ्टिनेंट ऋषिकेश जयन करुथेदाथ (वायु सेना)
  • कैप्टन अक्षत उपाध्याय (सेना)
  • मेजर सचिन नेगी (सेना)
  • मेजर मानेओ फ्रांसिस (सेना)
  • नायब सूबेदार बारिया संजय कुमार भ्रमर सिंह (सेना)
  • एक्स मेजर अमनदीप जाखड़ (सेना)
  • परषोत्तम कुमार (सेना)
  • सहायक कमांडेंट बिभोर कुमार सिंह (सीआरपीएफ)
  • कांस्टेबल वरुण सिंह (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
  • पुलिस अधीक्षक मोहन लाल (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
  • कांस्टेबल/जीडी गामित मुकेश कुमार (सीआरपीएफ)
  • सब इंस्पेक्टर अमित रैना (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
  • सब इंस्पेक्टर फ़रोज़ अहमद डार (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
  • मेजर राजेंद्र प्रसाद जाट (सेना)
  • मेजर रविंदर सिंह रावत (सेना)
  • नायक भीम सिंह (सेना)
  • विंग कमांडर शैलेश सिंह (वायु सेना)

Gallantry Awards 2024

शौर्य चक्र (मरणोपरांत)

  • कैप्टन एमवी प्रांजल (सेना)
  • मेजर विकास भांभू (सेना)
  • मेजर मुस्तफा बोहरा (सेना)
  • राइफलमैन कुलभूषण मंटा (सेना)
  • कांस्टेबल सफीउल्लाह कादरी (जम्मू और कश्मीर पुलिस)
  • हवलदार विवेक सिंह तोमर (सेना)
  • आलोक राव (सेना)

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.