spot_img
Tuesday, October 14, 2025

Bilaspur-Itwari Express : RPF की सतर्कता से 3.37 करोड़ की तस्करी नाकाम…! सोने-चांदी के ढेर से भरा था बैग

बिलासपुरर, 14 अक्टूबर। Bilaspur-Itwari Express : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की मंडल टास्क टीम, नागपुर द्वारा 11 अक्टूबर को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया...

Latest Posts

Former CM Shibu Soren Passed Away: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित…पहली बार बने CM तो 10 दिन में गिर गई थी सरकार…

Former CM Shibu Soren Passed Away: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित...पहली बार बने CM तो 10 दिन में गिर गई थी सरकार...
Former CM Shibu Soren Passed Away: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित…पहली बार बने CM तो 10 दिन में गिर गई थी सरकार…
Former CM Shibu Soren Passed Away: रांची/दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का सोमवार सुबह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे। लंबे समय से बीमार चल रहे दिशोम गुरुजी ने सुबह 8:56 बजे अंतिम सांस ली। पिछले डेढ़ महीने से वह  अस्पताल में भर्ती थे और बीते एक महीने से लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिससे शरीर का बायां हिस्सा पैरालाइज हो गया था।

READ MORE : Raipur To Jabalpur Train: रायपुर से जबलपुर के बीच नई इंटरसिटी एक्सप्रेस सेवा शुरू, सीएम विष्णुदेव साय ने दिखाई हरी झंडी

Former CM Shibu Soren Passed Away: साथ ही, शिबू सोरेन लंबे समय से किडनी की बीमारी से भी जूझ रहे थे और डायलिसिस पर थे। उन्हें डायबिटीज और हृदय संबंधी समस्याएं भी थीं। उनका इलाज न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग की विशेष डॉक्टरों की टीम कर रही थी। राज्य सरकार ने उनके निधन पर 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। JMM के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर सोमवार शाम 5 से 6 बजे के बीच रांची लाया जाएगा।
वहीं शिबू सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपती मुर्मू, राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित झारखंड और केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की।

 

Former CM Shibu Soren Passed Away: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित...पहली बार बने CM तो 10 दिन में गिर गई थी सरकार...
Former CM Shibu Soren Passed Away: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित…पहली बार बने CM तो 10 दिन में गिर गई थी सरकार…

संघर्षों से भरा रहा जीवन

Former CM Shibu Soren Passed Away: बता दें कि 11 जनवरी 1944 को वर्तमान रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के नेमरा गांव में जन्मे शिबू सोरेन का जीवन संघर्षों से भरा रहा। मात्र 13 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने पिता को सूदखोर महाजनों के हाथों खो दिया। इसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ आदिवासी समाज को महाजनों के खिलाफ संगठित करना शुरू किया।
Former CM Shibu Soren Passed Away: वर्ष 1970 में उन्होंने ‘धान कटनी आंदोलन’ की शुरुआत कर महाजनों के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया। आदिवासी समाज को संगठित करने के लिए वह गांव-गांव बाइक से जाया करते थे। एक बार उन्होंने जान बचाने के लिए उफनती बराकर नदी में बाइक समेत छलांग लगा दी, और तैरकर दूसरी ओर पहुंच गए। इस घटना के बाद लोगों ने उन्हें ‘दिशोम गुरु’ की उपाधि दी। संथाली भाषा में इसका अर्थ होता है – ‘देश का गुरु’।
Former CM Shibu Soren Passed Away: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित...पहली बार बने CM तो 10 दिन में गिर गई थी सरकार...
Former CM Shibu Soren Passed Away: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित…पहली बार बने CM तो 10 दिन में गिर गई थी सरकार…

छोटा लेकिन अहम राजनीतिक सफर

Former CM Shibu Soren Passed Away: तीन बार के कार्यकाल में शिबू सोरेन को 10 महीना 10 दिन ही राज्य की कमान संभालने का मौका मिला। शिबू सोरेन पहली बार सिर्फ 10 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद शिबू सोरेन दूसरी बार 28 अगस्त 2008 को झारखंड के मुख्यमंत्री बने। इस बार उन्हें पांच महीने तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने का मौका मिला। उन्होंने 18 जनवरी 2009 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। फिर तीसरी बार 30 दिसंबर 2009 को शिबू सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने। इस बार उनका कार्यकाल सिर्फ पांच महीने का रहा। उन्होंने 31 मई 2009 को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया।इसके अलावा वे केंद्र सरकार में कोयला मंत्री भी रह चुके हैं, हालांकि चिरूडीह हत्याकांड में नाम आने के बाद उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

अंतिम दर्शन की तैयारी

Former CM Shibu Soren Passed Away: झारखंड सरकार द्वारा सभी जिलों को शोक संदेश प्रेषित किया गया है। रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित JMM के तमाम नेता, सामाजिक संगठनों और आम लोगों के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ने की संभावना है। पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन और सम्मान की सभी तैयारियाँ पूरी की जा रही हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.