spot_img
Friday, October 17, 2025

Live-Puna Margam : जगदलपुर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण…! CM और Deputy CM के समक्ष किया औपचारिक समर्पण…यहां देखें

जगदलपुर, 17 अक्टूबर। Live-Puna Margam : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से चल रहे उग्रवाद के खिलाफ राज्य सरकार को एक...

Latest Posts

Folk Singer Sharda Sinha : भोजपुरी प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट……..

Folk Singer Sharda Sinha

भोजपुरी जगत की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली AIIMS में वेंटिलेटर पर रखा गया है। दरअसल शारदा सिन्हा बोन मैरो कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रही हैं, इस कारण से उनको एम्स में वेंटिलेटर पर रखा गया है। बता दें कि शारदा सिन्हा साल 2017 से ही Multiple Myeloma (एक प्रखार का बोन मैरो कैंसर) की बीमारी से ग्रस्त हैं।

सोमवार 4 नवंबर को दोपहर के समय शारदा सिन्हा की तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया। फिलहाल शारदा सिन्हा डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी हालत गंभीर होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया है। अंशुमान सिन्हा ने शारदा सिन्हा के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो संदेश में जानकारी दी और प्रशंसकों से प्रार्थना करने की अपील की है।

read more – US President Election 2024 : अमेरिका में नए राष्ट्रपति के लिए आज होगा मतदान, देखिये किसकी होगी जीत

Folk Singer Sharda Sinha

कौन है शारदा सिन्हा

भोजपुरी लोक गायक शारदा सिन्हा छठ पर्व पर गाए गए गीतों के लिए काफी मशहूर हैं। उनका जन्म बिहार के समस्तीपुर में 1 अक्टूबर 1952 को हुआ था। संगीतमय परिवार में जन्मी शारदा ने बचपन से ही शास्त्रीय संगीत की डिग्री हासिल की। उन्होंने भोजपुरी और मैथिली में कई लोकगीत गाए हैं। 1980 में शारदा ने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से की थी। लेकिन उन्हें लोकप्रियता छठ पर्व के गीत गाकर मिली।

इसके साथ ही शारदा सिन्हा ने कुछ मशहूर बॉलीवुड गाने भी गाए हैं, जिनमें सलमान खान की ‘मैंने प्यार किया’ में ‘काहे तो से सजना’, सलमान और अनुराग कश्यप की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ का ‘तार बिजली से पतले’ शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में ‘बाबुल’ गाना गाया है। शारदा को 1992 में पद्म श्री और 2018 में पद्म विभूषण और 2006 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

read more – Krishna Janmabhoomi : सुप्रीम कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद मामले में आज होगी सुनवाई……

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.