AB News

Foldable iPhone launch on 2026 : Apple का पहला Foldable iPhone जल्द होगा लॉन्च, Samsung की मदद से खत्म हुई स्क्रीन क्रीज़ की बड़ी समस्या!

Foldable iPhone launch on 2026

नई दिल्ली। Apple, जो अब तक फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की रेस से दूर रहा था, अब जल्द ही अपने पहले Foldable iPhone को लॉन्च करने की तैयारी में है। और इस बार कंपनी ने वो बड़ी तकनीकी चुनौती भी पार कर ली है, जिसने इसे अब तक इस सेगमेंट में कदम रखने से रोका था, स्क्रीन पर दिखाई देने वाली क्रीज़।

Samsung और Amphenol ने मिलकर निकाला समाधान

Apple ने Samsung Display को OLED स्क्रीन का एकमात्र सप्लायर चुना है। वजह? Samsung ने Amphenol नाम की हिंग मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के साथ मिलकर एक ऐसा नया हिंग सिस्टम तैयार किया है, जो फोल्डेबल स्क्रीन की सबसे बड़ी कमजोरी – बीच की क्रीज़ – को लगभग गायब कर देता है।

Foldable iPhone launch on 2026

Apple की क्वालिटी के लिए कोई कॉम्प्रोमाइज़ नहीं

Apple ने बीते सालों में LG Display और चीन की BOE जैसी कंपनियों के साथ भी काम किया, लेकिन ये कंपनियाँ Apple के सख्त क्वालिटी स्टैंडर्ड्स पर खरी नहीं उतरीं।

कब आ सकता है ये डिवाइस?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple का पहला फोल्डेबल iPhone 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकता है। इसका नाम अभी फिक्स नहीं है, लेकिन इसे iPhone Fold या iPhone Flip कहा जा सकता है।

क्या होंगे खास फीचर्स?

Foldable iPhone launch on 2026

Apple हमेशा तकनीक को “परिपक्व” होने तक इंतज़ार करता है, और अब जब क्रीज़ जैसी बड़ी तकनीकी बाधा का समाधान हो गया है, तो फोल्डेबल iPhone का सपना भी हकीकत बनने जा रहा है। Samsung की मदद से, Apple ने फोल्डेबल टेक्नोलॉजी में गेमचेंजर एंट्री की पूरी तैयारी कर ली है।

read more – Bilaspur News : श्मशान घाट में तांत्रिक अनुष्ठान करते 12 लोग हिरासत में, युवती के स्वास्थ्य सुधार के लिए कर रहे थे क्रिया

 

Exit mobile version