AB News

Fire in Raipur Factory : राजधानी के गद्दे कारखाने में भाषण आग लगने से दो महिलाओ की मौत

Fire in Raipur Factory

रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी क्षेत्र के गोंदवारा में गद्दे की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई है । घटना के समय फैक्ट्री के भीतर 5 मजदूर और 2 महिलाएं काम कर रही थीं। आग देखकर पांचों युवक जान बचाकर फैक्ट्री के दूसरी हिस्से की ओर भागे, उस तरफ शटर खुला हुआ था। जबकि महिलाएं उस ओर भागीं, जिस तरफ शटर बंद था। जिसके कारण उनकी आग में जलने से मौत हो गई।

read more – HEAT WAVE IN RAIPUR : राज्य में मौसम विभाग के द्वारा हीट वेव अलर्ट के दौरान अमलेश्वर में कथा सुनने आये वृद्ध की लू लगने से मौत, कई लोग हो रहे डिहाइड्रेशन का शिकार

आग लगने से पुरे आसमान में धुएं के गुबार उठ गए है। सुचना पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच कर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गयी। वहीं आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहिक चल सकता है। पुलिस अपनी जांच में जुटी है।इन दिनों प्रदेश में आगजनी की धटना सामान्य होते जा रही है।

Fire in Raipur Factory

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार फोम फैक्ट्री में करीब सात मजदूर काम कर रहे थे, पांच लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं दो महिला आग में झुलस गई है और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। आग लगने से इलाके में भगदड़ मच गई थी।

तीन जेसीबी बुला कर फैक्ट्री के चारों ओर की दीवार को तोड़ा गया। उसके बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन फैक्ट्री में रखा सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस अफसरों ने बताया कि गोंदवारा में कारोबारी महेश लाल चंदानी की फोम स्लीप प्रो कंपनी गद्दा फैक्ट्री है। जहां सरोरा की यमुना साहू (37) और रामेश्वरी बाई (35) समेत आगरा के पांच युवक काम करते थे।

Exit mobile version