Fire Broke Out Bilaspur : बिलासपुर बारदाना-फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का नुकसान, देर से पहुंची पुलिस और फायर-ब्रिगेड की टीम

Fire Broke Out Bilaspur : बिलासपुर बारदाना-फैक्ट्री में भीषण आग से लाखों का नुकसान, देर से पहुंची पुलिस और फायर-ब्रिगेड की टीम

Fire Broke Out Bilaspur

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के के तोरवा क्षेत्र स्थित बारदाना फैक्ट्री में रविवार की रात भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि भीषण आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वही घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

read more – Rajnath Singh Rajouri Election Rally : राजौरी चुनावी रैली पर राजनाथ सिंह शानदार भाषण, पाकिस्तान आतंकवाद छोड़ दे, तो उसे गले लगाएंगे- राजनाथ सिंह

करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भयंकर आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक आग से लाखों का नुकसान हो गया था। फिलहाल शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात करीब 8.30 बजे कर्मचारियों ने गोदाम से धुंआ उठते देखा। जब तक वे कुछ समझ पाते प्लास्टिक बारदाने के गोदाम में आग भड़क गई थी। इसकी सूचना तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई।

Fire Broke Out Bilaspur

मिली जानकारी के मुताबिक तोरवा में रहने वाले रमेश माखीजा व्यवसायी हैं। देवरीखुर्द- लालखदान ओवरब्रिज के पास उनका गोदाम है। उन्होंने बारदाना और फर्नीचर व्यवसायी को किराए पर दिया है। दोनों व्यवसायी अपने सामान गोदाम में रखे हैं। बताया जा रहा है कि बारदाना व्यवसायी और फर्नीचर व्यवसायी के कर्मचारी भी गोदाम में रहते हैं।

वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि आग लगने की जानकारी देने के बाद भी पुलिस देर से पहुंची। इसके साथ ही जब पुलिस पहुंची, तब फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। तब तक गोदाम में रखे बारदाने में आग भड़क चुकी थी। दूर तक आग की लपटें नजर आ रही थी।

Fire Broke Out Bilaspur

कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम शुरू किया। सुरक्षा की दृष्टि से फैक्ट्री के पास मौजूद आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगह पर भेजा गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद देर रात बारदाना फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाया गया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
बारदाना फैक्ट्री में आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम इसकी जांच में जुटी है। फ़िलहाल शुरुआती जानकारी में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण सामने आ रहा है।

read more – CG BREAKING : छत्तीसगढ़ भाजपा ने एक्स पर जानकारी देते कहा कि प्रदेश में सभी निकाय क्षेत्र में कौशल्या विहार की तर्ज पर बनेगी टाउनशिप

 

 

Breaking News न्यूज एंड पॉलिटिक्स राज्य खबर