FARMERS PROTEST KISAN ANDOLAN
नई दिल्ली। किसानों ने अपनी मांग को लेकर दिल्ली कूच से पहले योजनाएं बना ली। किसानों का मुख्य काफिला आज बुधवार सुबह 11 बजे पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर से दिल्ली के रवाना होगा। इसके अलावा खनौरी बॉर्डर से भी किसान हरियाणा में शामिल होंगे। यहां से वे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में दिल्ली की तरफ कूच करेंगे।
मंगलवार देर रात पंजाब से शंभू बॉर्डर की तरफ हैवी मशीनरी लेकर जा रहे किसानों और पुलिस की आपस में झड़प हो गई। इसमें शम्भू थाना में तैनात इंस्पेक्टर अमनपाल सिंह और मोहाली में तैनात जगविंदर सिंह घायल हो गए है। दोनों का धायल पुलिस अधिकारियो का उपचार अस्पताल में कराया गया।
FARMERS PROTEST KISAN ANDOLAN
हरियाणा पुलिस ने किसानो को रोकने के लिए शम्भू बॉर्डर पुल पर विभिन्न स्थानों पर सीमेंट के गार्डर और कंटीली तारों से बैरिकेडिंग की हुई है। जिसे तोड़ने के लिए किसानों द्वारा हाइड्रोलिक क्रेन और JCB मशीन उपयोग किया जाना है।
किसान नेताओं के मुताबिक शम्भू बॉर्डर पर सुबह 8 बजे से लगभग1200 से भी अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों दिल्ली कूच के लिए खड़े किये जायेंगे। किसान आंदोलन का आज 9 वां दिन है। लगभग आठ दिन से चल रहे किसान आंदोलन में अलग अलग कारणों से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमे मरने वालों में दो किसान और दो पुलिस अधिकारी है।