spot_img
Thursday, June 19, 2025

INDIGO FLIGHT EMERGENCY LANDING : दिल्ली से लेह जा रही IndiGo फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 180 यात्री सुरक्षित

INDIGO FLIGHT EMERGENCY LANDING नई दिल्ली। गुरुवार को दिल्ली से लेह के लिए रवाना हुई इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6E 2006) को तकनीकी खराबी के...

Latest Posts

Farmers Protest : सयुक्त किसान मोर्चा देशभर में मनाएगा आज ‘ब्लैक डे’, आक्रोश रैली निकालने का एलान, राजमार्गों पर ट्रैक्टर जुलूस

Farmers Protest

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को देशभर में ब्लैक डे मनाने का ऐलान किया है। वहीं 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च और 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत होगी। 21 फरवरी को किसानों और पुलिस में टकराव हुआ था।

जिसमें 21 वर्षीय शुभकरण सिंह की बुधवार को हरियाणा पुलिस और पंजाब के किसानों के बीच झड़प के दौरान मौत हो गई थी। बार्डर पर युवा किसान की मौत के विरोध में एसकेएम ने शुक्रवार को काला दिवस मनाने का ऐलान किया है। जिसके बाद दिल्ली कूच दो दिन के लिए टाल दिया गया।

Farmers Protest

वही आज आंदोलन को लेकर फैसला होना है । इसके साथ किसान ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे हालांकि इस दौरान सड़कों को जाम नहीं किया जाएगा। एसकेएम प्रदर्शनकारी युवा किसान की मौत को लेकर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। इसके साथ ही इस घटना के विरोध में शुक्रवार को काला दिवस मनाने के साथ ही ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा।

एसकेएम ने बैठक के बाद कहा कि किसान 26 फरवरी को देशभर के हाईवे पर ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे और 14 मार्च को दिल्ली में महापंचायत करेंगे। साथ ही कहा कि किसान पुलिस कार्रवाई की निंदा करने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का पुतला जलाने का ऐलान किया।

Farmers Protest

एसकेएम नेता बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसान की मौत पर हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए और उनके परिवार को एक करोड़ मुआवजा दिया जाना चाहिए। हमला करने वालों के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जाए।

पंजाब सरकार शुभकरण सिंह को ‘शहीद’ का दर्जा दे और उनके परिवार को मुआवजा देने पर भी चर्चा हुई। 14 घंटे से ज्यादा हो गए हैं लेकिन पंजाब सरकार कोई जवाब नहीं दे रही है। शुभकरण सिंह का शव अस्पताल में पड़ा है। पंजाब सरकार हमारे शहीदों की शहादत का अपमान कर रही है, यह निंदनीय है।

Farmers Protest

पंजाब सरकार के साथ बातचीत अभी पूरी नहीं हुई है।”एसकेएम ने गुरुवार को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर हालात पर चर्चा करने के लिए यहां एक बैठक की, जहां हजारों किसान ‘दिल्ली चलो’ आह्वान के तहत डेरा डाले हुए हैं। बैठक में पंजाब, हरियाणा और कई राज्यों के कई एसकेएम नेताओं ने भाग लिया।

किसान की मौत के विरोध में पंजाब में भारतीय किसान यूनियन ने जालंधर-लुधियाना के बीच फिल्लौर में जम्मू दिल्ली नेशनल हाईवे जाम किया। हरियाणा में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने 2 घंटे नेशनल हाईवे-44 बंद कर प्रदर्शन किया। शंभू बॉर्डर पर किसान नेता बलदेव सिंह जीरा ने कहा- पुलिस ने हमारे कैंपों और ट्रैक्टरों पर हमला किया।

Farmers Protest

जिससे 167 किसान घायल हैं और 6 लापता हैं। दोपहर बाद चंडीगढ़ में संयुक्त किसान मोर्चा की मीटिंग हुई। जिसके बाद ऐलान किया गया कि आज देश भर में ब्लैक डे मनाएंगे। 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च और 14 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में महापंचायत होगी।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.