spot_img
Wednesday, June 18, 2025

CG Murder News : छत्तीसगढ़ में रिश्तों की हत्या, ससुर ने बहू को मारकर घर से 50 मीटर दूर दफनाया, वजह जानकर कांप उठेंगे!!!!

CG Murder News अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के लुण्ड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम किरकिमा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई...

Latest Posts

Farmer Protest Update News : Delhi March के लिए Tractor Trolley के साथ निकला किसानों का जत्था, प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए किये सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Farmer Protest Update News

नई दिल्ली। पंजाब के फतेहपुर साहिब से किसानों का दिल्ली चलो मार्च शुरू हो गया है। किसानों के दिल्ली कूच से हरियाणा से दिल्ली तक की सीमाएं सील कर दी गई हैं। सीमाओं पर बहुस्तरीय अवरोधक, कंक्रीट के अवरोधक, लोहे की कीलों और कंटेनर की दीवारें लगाकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

दिल्ली की तीन सीमाओं – सिंघू, टिकरी और गाजीपुर पर दंगा-रोधी वर्दी में पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को अत्यधिक संख्या में तैनात किया गया है। दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसानों की बात नहीं पाई। MSP गारंटी, कर्ज माफी, स्वामीनाथन रिपोर्ट पर किसान अड़े हैं। सरकार पर दबाव बनाने के लिए किसान सड़कों पर उतरे हैं।

Farmer Protest Update News

किसान नेता ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्रियों पीयूष गोयल और अर्जुन मुंडा से काफी लम्बे समय से बात हो रही है। इस दौरान मंत्रियों ने किसानों पर लगे मुकदम हटाने की बात कही है। लेकिन किसान और मजदूर के कर्ज माफ करने और MSP पर गारंटी वाले कानून पर सहमति नहीं दी है।

सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि मंत्रियों ने वार्ता के दौरान कहा कि हम MSP को लेकर कमेटी बना देंगे। हमारी इससे असहमति है। आखिर इस मामले में कमेटी बनाने की क्या जरूरत है। आपकी सरकार है, सीधे नोटिफिकिशेन जारी किया जाए।

Farmer Protest Update News

किसान संगठनों के ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च पर किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि कांग्रेस हमें कोई सपोर्ट नहीं करती है। हमारे लिए कांग्रेस भी उतना ही दोषी हैं जितनी भाजपा दोषी है। हम दोनों पार्टी में से किसी के पक्ष में नहीं हैं।

हम देश के ही किसान हैं और हम किसान एवं मजदूर की आवाज उठाने के लिए सड़कों पर उतरे हैं। उन्होंने कहा कि हमने कल की बैठक में एक समाधान खोजने की कोशिश की ताकि हम सरकार से टकराव से बचे और हमें भी कुछ मिले। हमने कल उनके सामने हरियाणा की स्थिति रखी। पंजाब और हरियाणा के लोगों पर अत्याचार हो रहा है। ऐसा लगता है कि ये दोनों राज्य अब भारत का हिस्सा नहीं हैं, इन्हें अंतर्राष्ट्रीय सीमा माना जा रहा है।

Farmer Protest Update News

ITO चौराहे पर बैरिकेड
फसलों के लिए एमएसपी की गारंटी वाला कानून बनाने की मांग को लेकर दिल्ली में किसानों के विरोध मार्च के मद्देनजर आईटीओ चौराहे पर दिल्ली पुलिस के जवान और बैरिकेड तैनात किए गए, CRPF की धारा 144 लागू की गई।

शंभू बॉर्डर से दिल्ली की तरफ कूच करते किसान
किसानों का जत्था दिल्ली की ओर ट्रैक्टर-टॉली के जरिए आगे बढ़ रहा है। इस बीच हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पुलिस का एक्शन दिखाई दिया है। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।

Farmer Protest Update News

64 कंपनियां अर्धसैनिक बलों की और 50 कंपनियां हरियाणा पुलिस की तैनात
हरियाणा पुलिस ने राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। राज्य के विभिन्न जिलों में 114 कंपनियां तैनात की गई हैं, जिनमें से 64 कंपनियां अर्धसैनिक बलों की और 50 कंपनियां हरियाणा पुलिस की हैं।

पुलिस ने लगाए ये प्रतिबंध
दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा द्वारा जारी आदेश में राष्ट्रीय राजधानी में रैलियों और ट्रैक्टरों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है, साथ ही हथियार, बोतलें और ज्वलनशील पदार्थों के साथ-साथ ईंटों और पत्थरों जैसे अस्थायी हथियारों और पेट्रोल के डिब्बे या सोडा के संग्रह पर पूर्ण प्रतिबंध है। लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर भी रोक लगा दी गई है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.