AB News

Encounter in Bhilai : भिलाई में निगरानी बदमाश का पुलिस ने किया एनकाउंटर, 35 से ज्यादा दर्ज थे केस

Encounter in Bhilai

भिलाई। छत्तीसगढ़ की भिलाई पुलिस ने निगरानी बदमाश अमित जोश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक ACCU की टीम जब बदमाश को पकड़ने गई थी, तभी आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 3 गोलियां लगने से अमित जोश की मौत हो गयी। यह मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि अमित जोश भिलाई के ग्लोब चौक में हुए गोलीकांड का मुख्य आरोपी है। 35 हजार का इनाम भी था। वह 4 महीने से फरार था। पुलिस को उसके भिलाई आने की खबर मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। वही आरोपी अमित पर 35 से भी ज्यादा केस दर्ज हैं।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अमित लगभग 4 महीने से फरार था। पुलिस को जैसे ही आरोपी अमित के भिलाई आने की खबर मिली थी, इसके बाद पुलिस ने तैयारी करते हुए आरोपी की घेराबंदी की। जानकारी के मुताबिक अमित जोश ने पुलिस जवानों को देखते ही फायरिंग की।

इस दौरान पुलिस ने उसे फायरिंग नहीं करने की चेतावनी दी, लेकिन वह लगातार गोलियां बरसता रहा, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। 4 महीने पहले अमित ने ग्लोब चौक पर 3 लोगों पर फायरिंग की थी, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

READ MORE – Explosion in Pakistan Railway Station : पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन में बड़ा धमाका, 21 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Exit mobile version