CG News: स्वास्थ्य विभाग के 25 हजार कर्मियों को मिला रुका हुआ वेतन, 5 हजार कर्मी वापस काम पर लौटे

CG News: स्वास्थ्य विभाग के 25 हजार कर्मियों को मिला रुका हुआ वेतन, 5 हजार कर्मी वापस काम पर लौटे

25 thousand employees of health department got the pending salary

रायपुर. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी 21 अगस्त 2023 से 12 सितम्बर 2023 तक हड़ताल में थे, इस अवधि का अवकाश व रूका वेतन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर जारी कर दिया गया है, इसका लाभ प्रदेश के लगभग 30 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को मिला हैं, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन ने स्वास्थ्य मंत्री का अभार व्यक्त किया है.

इसे भी पढ़े – बिजली कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, केंद्र के समान मिलेगा 50%

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन के आंदोलन कर रहे कर्मचारियों का उस दौरान कार्यालय में अनुपस्थित रहने के कारण बर्खास्तगी व वेतन अस्वीकृत कर दिया गया था, फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की थी, स्वास्थ्य मंत्री ने मुलाकात के बाद स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को इन विसंगतियों को दूर करने के निर्देश दिये थे.

इसे भी पढ़े – AMITY यूनिवर्सिटी पर अवैध वसूली का आरोप! चलते दीक्षांत समारोह में NSUI के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

निर्देश के परिपालन में बर्खास्त पांच हजार कर्मचारियों को वापस सेवा में ले लिया गया है, साथ ही 25 हजार कर्मचारियों का अंदोलन के दौरान रूका वेतन भी स्वीकृत कर दिया गया है, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य फेडरेशन ने स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल का निज निवास कार्यालय में गत दिवस सौजन्य भेंट कर धन्यवाद दिया है.

इसे भी पढ़े – बस्तर द नक्सल स्टोरी मूवी रिलीज, सोशल मीडिया में क्यों उठी बैन करने की मांग!

आंदोलन के दौरान चिकित्सा शिक्षा विभाग के दो हजार कर्मचारियों के रूके हुये वेतन को देने का आदेश जारी नहीं किया गया हैं, फेडरेशन के पदाधिकारियों ने इन कर्मियों का भी वेतन जारी करने का निवेदन भी किया है.

News and Politics राज्य खबर