AB News

Eid ul-Adha 2024 : आज देशभर में मनाया जा रहा ईद-उल-अजहा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई, मक्का में हज की रस्मे पूरी कर लाखों हाजियों ने दी कुर्बानी

Eid ul-Adha 2024 

इस्लाम धर्म का त्योहार ईद-उल-अजहा या ईद-उल-जुहा यानी बकरीद सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। दुनियाभर में मुस्लिमों के जरिए इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने धू-अल-हिजाह की 10 तारीख को बकरीद धूमधाम से मनाई जाती है। धू-अल-हिजाह महीने की 8 तारीख से हज शुरू होता है और 13 तारीख को खत्म हो जाता है।

सऊदी अरब के मक्का में रविवार को बड़ी संख्या में हज यात्रियों ने शैतान को पत्थर मारने के रस्म पूरे किए। यह रस्म हज यात्रा के अंतिम दिनों में विश्वभर के मुस्लिमों के लिए ईद- उल-अजहा उत्सव की शुरुआत का प्रतीक है। शैतान को पत्थर मारना इस्लाम के पांच स्तंभों और हज की अंतिम रस्मों में से एक है।

मुस्लिम धर्म में ऐसी मान्यता है कि यहां इब्राहिम के विश्वास की परीक्षा हुई थी और उनसे ईश्वर ने उनके इकलौते बेटे इस्माइल की बलि देने का आदेश दिया। इब्राहिम आदेश का पालन करने के लिए तैयार थे, लेकिन फिर ईश्वर ने उनका हाथ रोक दिया। भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अन्य दक्षिण एशियाई देशों और दक्षिण अफ्रीका में ईद-उल-अजहा खाड़ी देशों से एक दिन बाद यानी आज 17 जून, 2024 को मनाया जा रहा है।

Eid ul-Adha 2024 

इस्लाम धर्म में बकरीद के दिन जानवर की कुर्बानी दी जाती है और इसके गोश्त को तीन हिस्सों में बांटा जाता है। इसमें से एक हिस्सा गरीबों को दान किया जाता है, जबकि दूसरा हिस्सा दोस्तों और रिश्तेदारों को दिया जाता है। बचे हुए आखिरी हिस्से को परिवार में रखा जाता है। पैंगबर इब्राहिम अल्लाह के प्रति विश्वास दिखाते हुए अपने बेटे इस्माइल की कुर्बानी देने चले गए थे।

इसी बात को याद करते हुए दुनियाभर में मुस्लिम धर्म को मानने वाले लोग बकरीद मनाते हैं। आज के शुभ अवसर पर सोमवार को सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए जामा मस्जिद में भारी संख्या में लोग जुटे।

Eid ul-Adha 2024 

तो वही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई दी और सभी से देश के विकास और कल्याण के लिए मिलकर काम करने को कहा। मुर्मू ने कहा कि यह त्योहार त्याग और बलिदान का प्रतीक है तथा प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है।

राष्ट्रपति ने कहा, यह त्योहार हमें मानवता की नि:स्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित करता है. मुर्मू ने कहा, इस अवसर पर, आइए हम अपने राष्ट्र के विकास और कल्याण के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लें। राष्ट्रपति भवन के एक संदेश में कहा गया है कि ईद-उल-अजहा के अवसर पर राष्ट्रपति ने सभी देशवासियों और विदेशों में रहने वाले भारतीयों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version