ED raid in Jharkhand 2024 : विधानसभा चुनाव से पहले ईडी की ताबड़तोड़ कार्यवाही, पश्चिम बंगाल-झारखंड में 17 जगहों पर की छापेमारी, बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़ा मामला

ED raid in Jharkhand 2024 : विधानसभा चुनाव से पहले ईडी की ताबड़तोड़ कार्यवाही, पश्चिम बंगाल-झारखंड में 17 जगहों पर की छापेमारी, बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़ा मामला

ED raid in Jharkhand 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में कई स्थानों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड और पश्चिम बंगाल में कुल 17 जगहों पर ईडी की टीम ने ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। बता दें कि यह कार्रवाई अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की घुसपैठ और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत की जा रही है। ऐसे समय में की गई छापेमारी ने चुनावी माहौल में हलचल मचा दी है।

READ MORE – shahrukh khan threat: शाहरूख खान को जान मारने की धमकी देने वाला फैजल खान गिरफ्तार, 50 लाख कि थी फिरौती की मांग

जानकारी के मुताबिक, ED की टीम कई लोगों और संगठनों की सीमापार घुसपैठ से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों की जांच कर रही है। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में कल यानी बुधवार को पहले चरण में 43 सीटों पर वोटिंग होनी है। वहीं, पश्चिम बंगाल की 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

ED raid in Jharkhand 2024

ऐसे में ED ने बड़ा एक्शन लेते हुए झारखंड और पश्चिम बंगाल के 17 जगहों पर छापेमारी की। गौरतलब है कि झारखंड में चुनावों के दौरान बीजेपी बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा जोर शोर से उठा रही है। पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने हेमंत सोरेन सरकार पर घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।

बीजेपी का आरोप है कि घुसपैठियों पर बसा कर आदिवासी इलाकों में जनसंख्या का बदलाव किया जा रहा है। बता दें कि झारखंड में 43 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार 13 नवंबर को मतदान होने वाले हैं। वहीं 38 सीटों पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होना है।

READ MORE – UP Bus Accident : UP के एटा में बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 12 से ज्यादा लोग घायल

Breaking News National News and Politics