Earthquake in Maharashtra
हिंगोली। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में आज सुबह करीब 07:14 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई है। भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी नुकसान की खबर नहीं है। जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। कुछ जगहों पर लोगों में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक यहां कई जिलों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का केंद्र महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इस भूकंप के झटके वाशिम जिले के रिसोड और वाशिम तालुका तक महसूस किए गए। इससे लोगों में दहशत का माहौल बना है।