spot_img
Wednesday, October 15, 2025

Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल…! 108 अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला…SP ने जारी किए आदेश…यहां देखें जंबो List

जांजगीर-चांपा, 15 अक्टूबर। Police Transfer : जिले में कानून-व्यवस्था को और सशक्त करने एवं प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक...

Latest Posts

Earthquake in Jharkhand : झारखंड में भूकंप के झटके से कांपी धरती, जानमाल का कोई नुकसान नहीं

Earthquake in Jharkhand

झारखंड। शनिवार की सुबह झारखंड के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखण्ड के रांची और जमशेदपुर समेत आस पास के जगह पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस की तीव्रता 4.3 मापी गई है।

लोग रोजमार्रा के कामों में व्यस्त थे। तभी अचानक आज सुबह 9:20 बजे उन्हें धरती हिलने और भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और लोगों में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र सरायकेला से 13 किलोमीटर की दूरी पर जमशेदपुर रांची और राउरकेला के बीच में था। फिलहाल, राहत की खबर यह रही कि किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Earthquake in Jharkhand

भारत में क्या हैं भूकंप के जोन

भूगर्भ विशेषज्ञों के अनुसार, भारत के कुल भूभाग के लगभग 59 फीसदी हिस्से को भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। वैज्ञानिकों ने भारत में भूकंप क्षेत्र को जोन-2, जोन-3, जोन-4 व जोन-5 यानी 4 भागों में विभाजित किया है।

जोन-5 के इलाकों को सबसे ज्यादा संवेदनशील माना जाता है, जबकि जोन-2 कम संवेदनशील माना जाता है। हमारे देश की राजधानी दिल्ली भूकंप के जोन-4 में आती है। यहां 7 से अधिक तीव्रता के भी भूकंप आ सकते हैं जिससे बड़ी तबाही हो सकती है।

read more – Srinagar Encounter : श्रीनगर के खानयार इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.