DURG TRAFFIC POLICE
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में यहां के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के मार्ग दर्शन एवं सतीष ठाकुर, संदानंद विघ्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में 04 अगस्त को मित्रता दिवस के अवसर पर एक जागरूकता अभियान “तेरा यार हूँ मै” अभियान चलाया गया।
जिसमे इस अभियान के तहत यातायात पुलिस विभाग की टीम ने हाईवे पेट्रोलिंग के द्वारा सुबह से देर रात तक जिले के सभी चौक चौराहे, भीड भाड वाले क्षेत्रों पर एक दिवस में 10 हजार लोगो को पाम्पलेट वितरण कर एवं बैनर पोस्टर के माध्यम से यातायात पुलिस दुर्ग की इस नवाचार कार्यक्रम का हिस्सा बनें।
DURG TRAFFIC POLICE
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा इसके पहले भी विभिन्न कार्यक्रम एवं जागरूकता अभियान के जरिये वाहन चालको एवं आम नागरिको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है।
वही मित्रता दिवस के अवसर पर इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिको के बीच यातायात पुलिस आपकी सेवा एवं आपकी सुरक्षा के लिए हर समय तैयार है जैसे एक दोस्त अपने दोस्त के लिए हर मुसिबत में खड़ा रहता है उसी प्रकार सडक पर यातायात पुलिस एक दोस्त की तरह आपकी सेवा के लिए उपस्थित रहेता है। यह संदेश लोगो के बीच पहुचाने का मुख्य उद्देश्य था।

