spot_img
Wednesday, October 15, 2025

Parole Extended : कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि बढ़ाई गई…! मां की तबियत खराब होने पर मिली सात दिन की राहत

रायपुर, 15 अक्टूबर।Parole Extended : चर्चित कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि चार दिन से बढ़ाकर अब सात दिन कर दी गई है। अनवर ढेबर...

Latest Posts

Draupadi Murmu visit to Chhattisgarh : राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, 25-26 अक्टूबर को आने की संभावना

Draupadi Murmu visit to Chhattisgarh

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 और 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। मिली जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति मुर्मू रायपुर के NIT, पुरखौती मुक्तांगन जाएंगी। इसके अलावा उनके भिलाई जाने की भी चर्चा है। वहीं उनके दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही पीएम मोदी के भी छत्तीसगढ़ आने की खबरें चर्चा में है। जिसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। हालांकि, दोनों के आने का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है।

दरअसल, कुछ समय पहले दोनों ही संस्थानों के प्रमुखों ने राष्ट्रपति भवन जाकर महामहिम द्रोपती मुर्मू को आमंत्रित किया था। चर्चा है कि, राष्ट्रपति भवन से जल्द ही राष्ट्रपति का शेड्यूल जारी हो सकता है। सुरक्षा और आयोजन को लेकर रायपुर के अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ आएंगे मोदी

वहीं आदिवासी क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 15 नवंबर को पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के आएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार इसे भव्य कार्यक्रम की तरह मनाने वाली है। जहां पर मोदी बिरसा मुंडा की जयंती में शिरकत करेंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार इस आयोजन के लिए अलग-अलग स्तर पर तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आयोजन को भव्य रूप दिया जा सके। पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें प्रदेश में चल रही योजनाओं और नक्सल ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी थी।

read more – Chhattisgarh IPS And SP Transfer : छत्तीसगढ़ सरकार में फिर एक बार प्रशासनिक फेरबदल, IPS ट्रांसफर, जारी लिस्ट

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.