spot_img
Thursday, October 16, 2025

Bihar Assembly Elections 2025 : BJP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची…! मैथिली ठाकुर और पूर्व IPS को मिला टिकट…यहां देखें

पटना, 16 अक्टूबर। Bihar Assembly Elections 2025 : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी...

Latest Posts

Draupadi Murmu Birthday : देश की प्रथम नागरिक द्रौपदी मुर्मू मना रहीं अपना 66वां जन्मदिन, पीएम मोदी सहित कई दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

Draupadi Murmu Birthday

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के उपरबेड़ा गांव में एक संथाली में एक आदिवासी परिवार में हुआ था। उन्होंने 25 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति पद का शपथ ग्रहण किया था। इससे पहले वह झारखंड की राज्यपाल थीं। अपने जन्मदिन पर राष्ट्रपति मुर्मू ने आज दिल्ली में जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

READ MORE – JAGDALPUR ACCIDENT : जगदलपुर के दलपत सागर में कार गिरने से NMDC के 3 कर्मचारियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की प्रथम नागरिक द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी अच्छी सेहत और लंबे जीवन की कामना की है। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ”राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी को प्रेरित करता है। उनकी बुद्धिमत्ता और गरीबों और हाशिए पर पड़े लोगों की सेवा करने पर जोर एक मजबूत मार्गदर्शक शक्ति है। उनकी जीवन यात्रा करोड़ों लोगों को उम्मीद देती है। भारत उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हमेशा उनका आभारी रहेगा। उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।”

READ MORE – CG POLITICS : लोकसभा चुनाव में 11 में से 10 सीटों पर करारी हार के बाद कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर असमंजस बरकरार, पीसीसी चीफ सहित कई सीनियर नेता को प्रदेश प्रभारी के आने का इंतजार

Draupadi Murmu Birthday

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए राष्ट्रपति का समर्पण एक प्रेरणा है। अमित शाह ने कहा, “भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। राष्ट्र के विकास और समाज के गरीब और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए आपका समर्पण सभी के लिए प्रेरणा है। मैं ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की प्रार्थना करता हूं।”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। आदित्यनाथ पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”जनसेवा, राष्ट्र सेवा और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए सतत समर्पित माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! भगवान श्री जगन्नाथ जी से आपके सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना है।”

READ MORE – JAGDALPUR ACCIDENT : जगदलपुर के दलपत सागर में कार गिरने से NMDC के 3 कर्मचारियों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.