AB News

Donald Trump Assassination Attempt : एक बार फिर फ्लोरिडा गोल्फ क्लब में डोनाल्ड ट्रम्प पर जानलेवा हमला, AK-47 समेत हमलावर गिरफ्तार

Donald Trump Assassination Attempt

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर तीन महीने में दूसरी बार जानलेवा हमला हुआ है। फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित गोल्फ कोर्स में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के गोल्फ खेलने के दौरान फायरिंग की घटना हुई थी, जिसके बाद सीक्रेट सर्विस को गोली चलानी पड़ी। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं। वही इस दौरान अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट ने झाड़ियों के पीछे से एक बंदूक की नली निकली देखी।

जिसके बाद सीक्रेट सर्विस एजेंट ने हमलावर पर गोली चला दी, जिसके बाद हमलावर मौके से भाग निकला। लगभग 400 गज की दूरी से हमलावर ने ट्रम्प पर गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि, इस घटना के बाद हमलावर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया। वही मामले की जांच एफबीआई कर रही है। जिसमे ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या ये रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की कोशिश थी।

Donald Trump Assassination Attempt

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रंप को निशाना बनाने वाले अज्ञात बंदूकधारी ने घटनास्थल वाली जगह पर ही बंदूक छोड़ दिया और एसयूवी में फरार हो गया। हालांकि फ्लोरिडा के पड़ोसी काउंटी से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अधिकारियों ने फायरिंग की घटना से जुड़ी जानकारियां साझा नहीं की हैं। पुलिस ने कहा है कि हमलावर के पास AK-47 बरामद कर ली गई है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

घटना के वक्त ट्रंप गोल्फ खेल रहे थे। गोलीबारी की घटना के बाद ट्रंप ने अपने समर्थकों को एक ईमेल लिखा, जिसमें कहा गया, मैं कभी भी आत्मसमर्पण नहीं करूंगा। उन्होंने कहा कि मेरे आसपास गोलीबारी हुई थी, लेकिन इससे पहले कि अफवाहें कंट्रोल से बाहर निकलें, मैं चाहता था कि आप पहले यह सुनें। मैं सुरक्षित और ठीक हूं। कुछ भी मुझे रोक नहीं सकेगा और मैं कभी भी सरेंडर नहीं करूंगा। आप को बता दें कि अमेरिका में 5 नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प दूसरी बार उम्मीदवार हैं।

Donald Trump Assassination Attempt

इससे पहले भी जुलाई में हुआ था जानलेवा हमला
यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रम्प पर जानलेवा हमला किया गया है। इससे पहले जुलाई में पेंसिलवेनिया में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रम्प पर गोली चली थी, जिसमें उनके कान को छूते हुए गोली निकल गई थी। जबकि रैली में शामिल एक व्यक्ति मारा गया था और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तो वही सीक्रेट सर्विस की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठे थे। उस घटना के बाद, सीक्रेट सर्विस की प्रमुख किम्बर्ली ने इस्तीफा दे दिया था, और कुछ अधिकारियों को प्रशासनिक अवकाश पर भेजा गया था।

घटना में कमला हैरिस ने दी प्रतिक्रिया
इस घटना के बाद व्हाइट हाउस ने तुरंत एक बयान जारी किया। राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को इस घटना की जानकारी दी गई, और दोनों ने राहत व्यक्त की कि ट्रंप सुरक्षित हैं। कमला हैरिस ने सोशल मीडिया पर भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी और कहा, “अमेरिका में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।” यह घटना अमेरिकी राजनीति में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं को फिर से उजागर करती है, खासकर जब ट्रंप जैसी प्रमुख हस्तियों को निशाना बनाया जाता है। हालांकि ट्रंप और उनके समर्थकों ने इस घटना को गंभीरता से लिया है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि भविष्य में सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

 

Exit mobile version