spot_img
Wednesday, October 15, 2025

Parole Extended : कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि बढ़ाई गई…! मां की तबियत खराब होने पर मिली सात दिन की राहत

रायपुर, 15 अक्टूबर।Parole Extended : चर्चित कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल अवधि चार दिन से बढ़ाकर अब सात दिन कर दी गई है। अनवर ढेबर...

Latest Posts

Doctor Rape Murder Case : कोलकाता महिला डॉक्टर रेप-मर्डर केस, 3 लाख डॉक्टर हड़ताल पर, आरोपी ने दिल दहला देने वाली घटना का किया खुलासा

Doctor Rape Murder Case

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के RG कर अस्पताल में 8 अगस्त देर रात ट्रेनी डॉक्टर डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी और उसकी हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। सवाल एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा पर जाकर अटक गया है।

read more – RAIPUR NEWS : राजधानी में घरेलू विवाद के कारण महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, पेरासिटामोल के ओवर डोज से हालत खराब

पुलिस के मुताबिक, रेप के बाद उसकी हत्या की गई। प्राइवेट पार्ट, आंखों और मुंह से खून बह रहा था। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई पाई गई थी। महिला डॉक्टर से हुई दरिंदगी के विरोध में आज देशभर के डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। वहीं हैवानियत दिखाने वाला आरोपी संजय रॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, वही आरोपी ने पूछताछ में ऐसे-ऐसे खुलासे किए, जिन्हें सुनकर पुलिस वालों का भी खून खौल गया।

आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि कैसे महिला डॉक्टर से किस तरह और किस हद तक हैवानियत की सारी हदे पार की। वारदात 8 अगस्त की रात को अंजाम दी गई थी। 9 अगस्त की सुबह महिला डॉक्टर की लाश बुरी हालत में मिली थी। जिसके बाद फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) मामले की CBI जांच की मांग की है। जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक हड़ताल जारी रखेंगे।

Doctor Rape Murder Case

इस बीच, RG कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष ने सोमवार सुबह अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पुलिस ने सोमवार सुबह बताया कि आरोपी संजय ने 8 अगस्त की रात को वारदात से पहले शराब पी थी। वही घटना वाली रात ड्यूटी पर तैनात 3 डॉक्टर्स और 1 स्टाफ को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया गया।

Doctor Rape Murder Case

खबरों के अनुसार, मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन कोलकाता पुलिस ने दावा किया है कि आरोपी ने महिला डॉक्टर की हत्या सोते समय कर दी थी, फिर लाश के साथ दुष्कर्म करने का जघन्य अपराध किया। इस दौरान ही उसने हैवानियत की सारी हदे पार करते हुए मर चुकी डॉक्टर के शरीर पर चोटें मारी।

क्योंकि मौत हुए ज्यादा समय नहीं हुआ था, इसलिए महिला डॉक्टर के जख्मों से खून निकल रहा था। जिसके बाद आरोपी ने सबूत मिटाने की कोशिश भी की। आरोपी संजय ने पूछताछ में कबूला कि वारदात अंजाम देने के बाद वह घर जाकर सो गया और सुबह उठकर अपने कपड़े-जूते धोए, क्योंकि उन पर खून लगा था। आरोपी के जूतों पर खून के धब्बे मिल हैं। वहीं उसकी निशानदेही पर वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं।

Doctor Rape Murder Case

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी संजय का चाल चलन ठीक नहीं था। उसने 4 शादियां की थीं, लेकिन उसके गलत चरित्र के कारण उसकी 3 पत्नियां उसे छोड़कर जा चुकी थीं। तीनों ने उससे तलाक ले लिया था। वहीं चौथी पत्नी की कैंसर से मौत हुई थी। पिछले साल ही उसकी चौथी पत्नी की मौत हुई।

आरोपी संजय को लेकर अस्पताल प्रशासन से पूछताछ की गई तो पता चला कि संजय एक वॉलंटियर था। वॉलंटियर होने के नाते वह अस्पताल में बिना रोक-टोक के आता-जाता था। इस वजह से वारदात अंजाम देने के बाद वह आसानी से अस्पताल से निकल गया और किसी को उस पर शक भी नहीं हुआ।

पुलिस ने बताया कि क्राइम सीन पर एक ब्लूटूथ ईयरफोन भी मिला था। CCTV फुटेज में आरोपी संजय सुबह 4 बजे सेमिनार हॉल में अंदर जाते दिखाई दिया था। वही आरोपी संजय पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के सेक्शन 103 (1) हत्या और सेक्शन 64 (बलात्कार) के तहत केस दर्ज किया गया है।

तो वही मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने स्पष्ट कहा है कि अगर 48 घंटों में जांच पूरी नहीं हुई तो वह देशभर में हड़ताल और प्रदर्शन करेंगे।

read more – Chhattisgarh Naxal Attack : सुकमा में IED के चपेट में आने से ग्रामीण महिला की मौत, आईईडी ब्लास्ट से क्षेत्र में फैली सनसनी

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.