AB News

Dhamtari Road Accident : धमतरी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पुलिसकर्मी की मौत, मौके से वाहन चालक फरार

Dhamtari Road Accident

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक आरक्षक की मौत हो गई। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार आरक्षक की मौत हुई है। वहीं घटना के बाद लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई। घटना के बाद से वाहन चालक मौके से फरार हो गया है।

यह हादसा अर्जुनी चौक में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, भखारा थाना में पदस्थ केशव मुरारी अवकाश में था। शनिवार को वो अपने घर ग्राम सम्बलपुर लौट रहा था। इस दौरान एक टैंकर ने अर्जुनी चौक में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार केशव मुरारी को चपेट में ले लिया।

जिसके कारण इस दर्दनाक सड़क हादसे में आरक्षक केशव मुरारी का सिर धड़ से अलग होने से उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

read more – Farmers Protest : किसानों के दिल्ली कूच पर हरियाणा सरकार अलर्ट, अंबाला में चार दिन तक इंटरनेट बंद

Exit mobile version