DHAMTARI NEWS : मछलियों के जाल में खुद फंसने से ग्रामीण की हुई मौत

DHAMTARI NEWS : मछलियों के जाल में खुद फंसने से ग्रामीण की हुई मौत

DHAMTARI NEWS

धमतरी। धमतरी जिले में मछली पकड़ने गए ग्रामीण की जाल में फंसने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यहां एक ग्रामीण अपने पत्नी के साथ नहर में मछली पकड़ने गया था, उसी दौरान वह नहर में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल में गिरकर फंस गया जिससे उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला सिहावा थाना इलाके के खम्हरिया गांव की है, जहां सांकरा से खम्हरिया मुख्य मार्ग के किनारे नहर नाली में ग्रामीण बरातू राम रात्रे उम्र 55 वर्ष बीते रात को मछ्ली पकड़ने के लिए जाल फंसाकर रखा था,बताया जा रहा है कि उसी दौरान वह झोपड़ी बनाकर नाली के किनारे सोया हुआ था,

उसी दौरान वह गिरकर जाल में गिर गया और जाल में फसने से उसकी मौत हो गई। इधर मामले की सूचना मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

READ MORE – Indian Army Program : छत्तीसगढ़ में पहली बार 5 व 6 अक्टूबर को होगा ‘नो योर आर्मी मेला’, सेना के जवान हथियारों एवं उपकरणों का करेंगे प्रदर्शन

Breaking News News and Politics राज्य खबर