AB News

Devar Bhabhi Romance : प्यार में डूबे देवर भाभी ने ट्रेन से लगाई छलांग

Devar Bhabhi Romance

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल से देवर-भाभी के चलती ट्रेन से बहार छलांग लगाने का मामला सामने आया है। दरअसल घर से भागे देवर भाभी ने चलती ट्रेन में कांड कर दिया, जिसके बाद हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद चैन पूलिंग कर ट्रेन रोका गया और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था, जिसके बाद वो दोनों घर से फरार हो गए थे। फिलहाल घायल देवर-भाभी का अस्पताल में उपचार जारी है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बीते 8 वर्ष पहले बिहार के आरा नगर थाना के मिराचक इलाके के रहने वाले अमित कुमार पासवान के साथ प्रियंका का विवाह हुआ था, दोनों की एक बेटी भी है। बीते दो तीन वर्ष पूर्व अमित पासवान का मौसेरा भाई पंकज उनके घर में रहने आया था, जिसके बाद पंकज और प्रियंका के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। बीते 5 जनवरी को अचानक पंकज अपनी भाभी प्रियंका को लेकर फरार हो गया था।

Devar Bhabhi Romance

दोनों के फरार होने के बाद महिला के पति ने अपने मौसेरे भाई के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पंकज और प्रियंका का मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर दोनों के बेंगलुरु में होना पाया। लोकेशन का सही पता चलते ही पुलिस द्वारा दोनों को बेंगलुरु से पकड़कर लाया जा रहा था। पुलिस के साथ प्रियंका का पति भी बेंगलुरु अपनी पत्नी को लेने गया था।

बिहार के आरा थाने में पदस्थ एएसआई मजहर हुसैन का कहना है कि देवर-भाभी के बीच प्रेम संबंध था। इसलिए दोनों भागकर बेंगलुरु चले गए थे। जिन्हें हम पकड़कर वापस बिहार ले जा रहे थे, जब ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई तो दोनों ट्रेन से कूद गए।

Devar Bhabhi Romance

जब प्रेमी देवर भाभी ट्रेन से कूद रहे थे। इस दौरान महिला का पति भी उसी कोच में बैठा था। उसने दोनों को ट्रेन से कूदते देख चेन खींचकर ट्रेन रोकी और दूसरे कोच में बैठी पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद उसी ट्रेन से पुलिस सहित देवर-भाभी और उसका पति मुलताई रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से 108 एंबुलेंस से उन्हें मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में दोनों का उपचार जारी था। प्राथमिक उपचार के बाद भी महिला की हालत गंभीर होने से उसे जिला चिकित्सालय बैतूल रैफर किया गया है।

Exit mobile version