Delhi-Noida School Bomb Threat : एक बार फिर दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से ब्लास्ट करने की मिली धमकी, कमिश्नर को भेजा गया ईमेल

Delhi-Noida School Bomb Threat : एक बार फिर दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से ब्लास्ट करने की मिली धमकी, कमिश्नर को भेजा गया ईमेल

Delhi-Noida School Bomb Threat

नई दिल्ली। एक बार फिर से दिल्ली में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा को सीधे ईमेल में भेजकर स्कूल में बम होने की जानकारी दी गई।

ईमेल के मिलते ही पुलिस विभाग हरकत में आया और नांगलोई जाकर डॉग स्कवाड और बम निरोधक दस्ते के साथ स्कूल का चप्पा-चप्पा खंगाला, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली।

Delhi-Noida School Bomb Threat

पुलिस जांच में ईमेल और धमकी हॉक्स कॉल निकली। वहीं दोबारा धमकी भेजने के मामले में FIR दर्ज हुए पुलिस ने एक नाबालिग लड़के को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं साइबर सेल की टीम धमकी वाला ईमेल का पता लगाने में जुटी है।

एक मई को आई 150 से ज्यादा धमकी वाले ईमेल्स की जांच भी अभी जारी है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक ईमेल गुरुवार सुबह कमिश्नर की ऑफिशियल ईमेल ID पर करीब 10 बजे सिराज नामक यूजर की जीमेल ID से ईमेल भेजा गया।

READ MORE – CG LOK SABHA CHUNAV 2024 : राजधानी में तीसरे चरण के चुनाव के लिए बुलाई गयी फ़ोर्स, कलेक्ट्रेट ने दिए चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश

Breaking News National News and Politics