AB News

Delhi new cm rekha gupta: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, RSS के प्रस्ताव को भाजपा ने माना, कल शपथ ग्रहण समारोह

Delhi new cm rekha gupta

नई दिल्ली। दिल्ली में महिला ही सीएम रहने वाली है। दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक में नाम रेखा गुप्ता तय हो गया है। दरअसल RSS के प्रस्ताव को भाजपा ने मान लिया है। इसके बाद रेखा गुप्ता  एलजी के साथ मिलकर  सरकार बनाने का दावा पेश किया। कल 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसकी की तैयारी पहले पूरी हो गयी हैं। चुनाव रिजल्ट के बाद से  दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा ये चर्चा तेज थी।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से भाजपा की उम्मीदवार रेखा गुप्ता की जीत ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की दौड़ में एक मजबूत दावेदार बना दिया है। उनका राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ, जहां वे दिल्ली विश्वविद्यालय की सचिव रह चुकी हैं। इसके अलावा, रेखा गुप्ता का जुड़ाव शहरी और ग्रामीण दोनों ही समाजों से रहा है, क्योंकि उनका परिवार जुलाना (हरियाणा) में व्यापार करता है, जबकि उनका राजनीतिक और शैक्षिक विकास दिल्ली में हुआ।

Delhi new cm rekha gupta

क्यों दिल्ली शिफ्ट हुआ परिवार
रेखा गुप्ता के पिताजी ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी की थी और इसी कारण उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। उनके दादा मनीराम जिंदल गांव में रहते थे, और उनके परिवार ने व्यापार से जुड़ी कई पारंपरिक जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वे अभी भी समय-समय पर अपने गांव जाती हैं और अपने परिवार से जुड़ी हुई हैं।

वैश्य समुदाय से आती हैं रेखा गुप्ता
रेखा गुप्ता वैश्‍य समुदाय से आती हैं, जो दिल्ली में अछि खासी संख्या में है। वैश्य समुदाय को भाजपा का कोर वोटर माना जाता है। उनके राजनीतिक अनुभव और लोकप्रियता को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यदि दिल्ली में महिला मुख्यमंत्री का चुनाव होता है, तो रेखा गुप्ता की दावेदारी काफी मजबूत हो सकती है। फिलहाल देश में बीजेपी के कोई भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है।

एक सीएम दो डिप्टी सीएम

दिल्ली में बीजेपी दलित, पूर्वांचल और जाट का कॉम्बिनेशन बनाने पर फोकस कर रही है। इसी के चलते सीएम के अलावा दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। कार्यक्रम में 30 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम केंद्रीय मंत्री, भाजपा और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM शामिल होंगे। इसके अलावा उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत और राजनयिक भी आएंगे। दिल्ली के 12 से 16 हजार लोगों को भी बुलाया गया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही साफ कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा। बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नाम की भी घोषणा हो सकती है।

Exit mobile version