Delhi Liquor Scam : दिल्ली के सीएम केजरीवाल को मिली बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी नियमित जमानत

Delhi Liquor Scam : दिल्ली के सीएम केजरीवाल को मिली बड़ी राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी नियमित जमानत

Delhi Liquor Scam

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम केजरीवल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए नियमित जमानत दे दी है। इसके बाद आज अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे। बता दें अरविंद केजरीवाल मनी ल़ॉन्ड्रिंग मामले में जेल में थे। हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें 21 दिन के लिए जमानत मिली थी। वहीं चुनाव होते ही 2 जून को फिर से जेल गए थे। जिसके बाद अब उन्हें 18 दिन बाद नियमित जमानत मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें 1 लाख के मुचलके पर जमानत दी गई है।

इससे पहले 19 जून को अरविंद केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दी थी। जिसके बाद राऊज एवेन्य कोर्ट ने तब केजरीवाल की हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ाई थी। लेकिन गुरुवार यानी 20 जून को कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत दे दी।

जिसके बाद ED ने सीएम केजरीवाल की जमानत का विरोध करने के लिए 48 घंटे का टाइम मांगा था। लेकिन अदालत ने ED की याचिका को ख़ारिज कर दिया। जिसके बाद अब केजरीवाल शुक्रवार को तिहाड़ जेल से छूट सकते हैं। तो वही अब ED इस मामले में उच्च न्यायायलय की ओर रुख कर सकती है।

Delhi Liquor Scam

तो वही कोर्ट से केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर है। पार्टी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा- सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं। BJP की ED की तमाम आपत्तियों को ख़ारिज करते हुए माननीय न्यायालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को जमानत दे दी है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में केजरीवाल को लोकसभा चुनाव से पहले 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इससे पहले केजरीवाल को 9 बार समन जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल कई दिनों तक ईडी की कस्टडी में थे। जिसके बाद कोर्ट ने बाद में उनको न्यायिक हिरासत में भेजा था।

 

Breaking News National News and Politics