spot_img
Tuesday, October 14, 2025

ASI Commits Suicide : दुखद खबर…! अब ASI ने खुदकुशी कर दी जान…सुसाइड नोट में IPS पूरन कुमार पर लगाए आरोप

चंडीगढ़, 14 अक्टूबर। ASI Commits Suicide : हरियाणा के रोहतक में साइबर सेल में तैनात एक एएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर...

Latest Posts

Delhi Election 2025 : दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, सुबह 11 बजे तक 19.95% वोटिंग; सियासी घमासान तेज

Delhi Election 2025

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। अब तक 19.95% वोटिंग दर्ज की गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराज्यपाल वीके सक्सेना, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना, अरविंद केजरीवाल, और विदेश मंत्री एस. जयशंकर जैसे प्रमुख नेताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया है।

तो वहीं खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक मतदान के दौरान आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। संगम विहार से AAP विधायक दिनेश मोहनिया पर एक महिला ने ‘फ्लाइंग किस’ देने का आरोप लगाया है, जिसके चलते संगम विहार थाने में केस दर्ज हुआ है। वहीं, ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ जामिया नगर थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

Delhi Election 2025

सियासी बयानबाजी तेज:

वोटिंग के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने चुनाव को “धर्मयुद्ध” करार दिया। वहीं, नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा, “इस बार जनता प्रधानमंत्री मोदी के विजन को दिल्ली में लाने के लिए वोट कर रही है।” कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि “लोग शीला दीक्षित के विकास के दिनों को याद कर रहे हैं।”

PM मोदी की मतदाता से अपील:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, और अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेताओं ने लोगों से बाहर निकलकर मतदान करने की अपील की है। मोदी ने खासतौर पर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया है।

बता दें कि इस चुनाव में 699 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव का परिणाम 8 फरवरी को आना है। आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। राजधानी के कई मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जो दिल्ली के मतदाताओं के लोकतांत्रिक उत्साह को दर्शाता है।

read more – Delhi Election Voting : दिल्ली में 70 सीटों पर मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मतदाताओं में जोश

 

 

 

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.