DELHI CRIME NEWS: बंदूक दिखाकर नाबालिग से चटवाए जूते, यौन शोषण  किया, 4 आरोपी गिरफ्तार

DELHI CRIME NEWS: बंदूक दिखाकर नाबालिग से चटवाए जूते, यौन शोषण  किया, 4 आरोपी गिरफ्तार

DELHI CRIME NEWS

 नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग युवक को बंदूक की नोक पर जुते चटवाए और उसे यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। 4 लोगों ने मिलकर इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। वही युवको ने इस घटना का वीडियो बनाकर  सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। पीड़ित युवक की शिकायत के बाद चारों आरोपियों को दिल्ली पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 4 सिंतबर की हैं।जहांगीरपुरी में रहने वाला युवक अपने घर लौट रहा था। तभी 4 युवक हरीश, पंकज, आर्यन और अमन ने उसे रोक लिया। युवक को पैर से रौंदा और बंदूक की नोक दिखाकर जूता चाटने के लिए मजबूर किया। उसके बाद आरोपियों ने उस युवक का यौन शोषण भी किया और इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया।

Tata Electronics Fire Accident : TATA ग्रुप के इलेक्‍ट्रॉनिक मैन्‍युफैक्‍चरिंग प्‍लांट में लगी भीषण आग, राहत और बचाव में जुटे कर्मचारी

DELHI CRIME NEWS

नाबालिग से जूते चटवाए,यौम शोषण किया, FIR दर्ज

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली क्रांइम ब्रांच ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। दिल्ली के DCP (क्राइम) सतीश कुमार ने बताया कि लड़के ने उन 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने आरोपियों के द्वारा जूते चटवाने और यौन शौषण की पूरी बात बताई।

दिल्ली क्रांइन ब्रांच ने हरीश, पंकज, आर्यन और अमन को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 4 आरोपियों को वृंदावन से किया गिरफ्तार

पीड़ित के शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ POCSO एक्ट, BNS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए  आरोपियों को तत्काल पकड़ने के निर्देश दिए। वही पुलिस को सूचना मिली की आरोपी पंकज भाटिया और हरिश भाटिया अपने साथियों से वृंदावन में पैसा लेने वाला हैं। पुलिस तुरंत वृंदावन रवाना हो गई और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।

 

Breaking News क्राइम न्यूज नेशनल न्यूज एंड पॉलिटिक्स राज्य खबर