AB News

Delhi CM Name Announcement : दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण का समय फिर बदला, अब नए समय पर होगा समारोह!

Delhi CM Name Announcement

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का समय एक बार फिर बदल दिया गया है। अब यह 20 फरवरी को दोपहर 12 बजकर 05 मिनट पर आयोजित होगा। शुरुआत में इसे शाम 4:30 बजे तय किया गया था, जिसे बाद में सुबह 11:00 बजे कर दिया गया था, और अब दूसरी बार समय में बदलाव किया गया है।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण शुभ मुहूर्त के अनुसार हो रहा है, जो 12:05 बजे निर्धारित किया गया है। इस कारण ही समय को पुनः समायोजित किया गया है। बता दें कि यह भव्य शपथ ग्रहण दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में 30 हजार से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है।

शपथ ग्रहण में कौन-कौन होंगे शामिल?

इस ऐतिहासिक समारोह में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रमुख धर्मगुरु, 50 से अधिक फिल्म अभिनेता और सरकारी योजनाओं के लाभार्थी विशेष रूप से शामिल होंगे। इस तरह, दिल्ली में एक भव्य शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी हो चुकी है, जिसमें राजनीतिक और सामाजिक समरसता की झलक देखने को मिलेगी।

read more – Bombay High Court Orders : मुंबई में रियल एस्टेट घोटाला उजागर! हाईकोर्ट के आदेश पर 65 अवैध इमारतें होंगी ध्वस्त, हजारों परिवारों पर टूटा कहर…….

 

Exit mobile version