DATIA CONSTABLE SUICIDE : कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव से ग्रस्त होने की बात आई सामने

DATIA CONSTABLE SUICIDE : कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव से ग्रस्त होने की बात आई सामने

DATIA CONSTABLE SUICIDE

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले के इंदरगढ़ थाने के आरक्षक विवेक शर्मा ने गुरुवार की सुबह सरकारी बन्दुक से खुद को गोली ली। जहां गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इंदरगढ़ थाने में कांस्टेबल विवेक शर्मा सुबह की ड्यूटी पर थे।

READ MORE – CHHATTISGARH NEWS : करंट लगने से हाथी की हुई मौत, जंगली जानवरों के शिकार के लिए शिकारियों ने बिछाया था तार

कुछ देर बाद ही उन्होंने सरकारी बन्दुक से खुद को गोली मार ली, जिससे वो खून से लथपथ हो गए। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि विवेक शर्मा मूलतः ग्वालियर के रहने वाले थे और यहां वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ इंदरगढ़ में रहते थे।

DATIA CONSTABLE SUICIDE

पिछले साल ही उनका यहां ट्रांसफर हुआ था। विवेक के आत्महत्या करने का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है, मगर परिवार के लोगों ने तनाव में रहने की बात बताई है।

READ MORE – TIKTOK BAN IN AMERICA : भारत के बाद अमेरिका ने भी चीनी ऐप टिकटॉक पर लगया बैन, सदन ने पारित किया विधेयक

National News and Politics