DANTEWADA NEWS
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू (घर वापस आइये) अभियान से प्रभावित होकर 1 इनामी सहित 26 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले नक्सली किस्टाराम, भैरमगढ़, मलांगेर और कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय थे।
वे सभी नक्सली बंद के दौरान रोड खोदना, पेड़ काटना और नक्सली बैनर-पोस्टर लगाने की घटनाओं में शामिल थे। यह कोई चमत्कार नहीं, बल्कि सच्चाई है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एक इनामी नक्सली भी शामिल है। उस पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।
read more – LANDSLIDE IN INDONESIA : इंडोनेशिया में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से 20 लोगों की मौत, कई लापता
छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त प्रदेश बनाने की दिशा में सुरक्षाबलों की कार्रवाई का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि अब तक इस अभियान के अंतर्गत 717 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं, जिसमें 176 इनामी हैं। ये लोग कई विध्वंसक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।