Cylinder blast in Kanpur: कानपुर में सिलेंडर ब्लास्ट,पति-पत्नी के उड़े चिथड़े,नालियों में बहा खून, मातम में बदली खुशियां

Cylinder blast in Kanpur: कानपुर में सिलेंडर ब्लास्ट,पति-पत्नी के उड़े चिथड़े,नालियों में बहा खून, मातम में बदली खुशियां

Cylinder blast in Kanpur

कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में अचानक सिलेंडर ब्लास्ट होने एक युवक के चिथड़े उड़ गए। वही उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।  पूरा मामला सीसामऊ थाना क्षेत्र का है।

Kanpur Blast: कानपुर के सीसामऊ में तेज धमाका, पति-पत्नी की मौत, बॉडी के उड़े चीथड़े, पड़ोसियों की दीवारों में आई दरार - kanpur huge blast in sisamau couple dead carrying ...

BulandShahr Cyclinder Blast : UP के बुलंदशहर में भयानक हादसा, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, मौके पर पहुंचे DM-SSP

सिलेंडर ब्लास्ट से धमाका पति-पत्नी के चिथड़े उड़े

जानकारी के मुताबिक, सुरेंद्र गौड़ (50) अपने परिवार के साथ रहते थे। कल गुरूवार(31 अक्टूबर) के दिन सुरेंद्र गौड़ करीब साढ़े बारह बजे एजेंसी से सिलेंडर लेकर मोपेड से आए। सिलेंडर को उतारने के लिए उसकी पत्नी नविता नीचे आई। तभी अचानक सिलेंडर में जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके से सुरेंद्र के शरीर के चिथड़े उड़ गए। उसके शरीर का टुकड़ा पड़ोसी के घर की खिड़की के अंदर जा गिरा। वही उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Cylinder blast in Kanpur

आस-पास की गाड़ी क्षतिग्रसत

यह मंजर इतना भयावह था कि 40 मीटर दूर तक खून छीटे उड़ गए। नालियों में खून बहने लगा। यहां तक की आस-पास के घरों के दरवाजे उखड़ गए। इस धमाके से आस पास में खड़ी कारे और गाड़ीयां भी क्षतिग्रसत हो गए। वही इस घटना के बाद महिला को आनन फानन में अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस को शुरूवाती जांच में पता चला कि सिलेंडर ब्लास्ट होने की वजह से घटना हुई। वही आस-पास के लोगों कहना है कि धमाके के बाद गैस की गंध तो नहीं आई लेकिन हवा में बारूद की महक जरूर थी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है

Breaking News National News and Politics क्राइम न्यूज राज्य खबर