spot_img
Tuesday, October 21, 2025

Cornea Damage : दिवाली पर बच्चे के हाथ में फटा पटाखा…! चली गई आंख की रोशनी

बीड, 21 अक्टूबर। Cornea Damage : महाराष्ट्र के बीड शहर में दीपावली के उत्सव के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सोमवार शाम...

Latest Posts

Cyclone Remal : चक्रवाती तूफान रेमल के कहर के कारण अब तक 41000 से ज्यादा लोग प्रभावित, एक की मौत और दो लापता, यातायात, बिजली-इंटरनेट प्रभावित

Cyclone Remal

असम में साइक्लोन रेमल के आने के बाद से राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। जिसमे कारण असम के आठ जिलों के 41000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए। साइक्लोन रेमल रविवार की रात असम राज्य से टकराया था। इस बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत और दो व्यक्ति लापता हो गए है।

read more – LOK SABHA ELECTION 2024 : लोकसभा चुनाव के सातवे चरण के प्रचार का आज आखरी दिन, आज शाम विवेकानंद रॉक जाएंगे पीएम मोदी, लोगों की एंट्री पर लगा बैन

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) की बाढ़ रिपोर्ट के मुताबिक, करीमगंज जिले में 26400 से अधिक लोग प्रभावित हुए, जबकि कछार में लगभग 8351 लोग और हैलाकांडी जिले में लगभग 6227 लोग प्रभावित हुए है। करीमगंज जिले में, बाढ़ के पानी से 66 गांव डूब हए और पांच तटबंधों के कुछ हिस्से बह गए।

बाढ़ का पानी घरों में घुसने के बाद से कई लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हो गये हैं। बाढ़ की पहली लहर में नागांव, हैलाकांडी, कार्बी आंगलोंग पश्चिम, करीमगंज, कछार, होजाई, गोलाघाट और कार्बी आंगलोंग जिलों के 143 गांव प्रभावित हुए है। बाढ़ के पानी में 336 हेक्टेयर फसल क्षेत्र डूब गया।

Cyclone Remal

तो वही करीमगंज जिले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कछार जिले से दो लोग लापता हो गए हैं। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित जिलों में 155 राहत शिविर और 715 राहत वितरण केंद्र स्थापित किए हैं। तो वही बाढ़ से 2.27 लाख से ज्यादा जानवर भी प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण पानी से चार सड़कें, दो पुल, पुलिया और छह तटबंध भी क्षतिग्रस्त हो गये।

read more – HEAT WAVE IN RAIPUR : राज्य में मौसम विभाग के द्वारा हीट वेव अलर्ट के दौरान अमलेश्वर में कथा सुनने आये वृद्ध की लू लगने से मौत, कई लोग हो रहे डिहाइड्रेशन का शिकार

असम, मिजोरम और अन्य उत्तर पूर्वी राज्यों के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के बाद ब्रह्मपुत्र नदी, बराक नदी और उसकी सहायक नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है। दूसरी ओर, दिमा हसाओ, कछार और हैलाकांडी जिलों में भी भूस्खलन की भी घटनाएं सामने आ रही हैं।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.