AB News

CRPF Officer Poonam Gupta Marriage : राष्ट्रपति भवन में पहली बार शहनाई! CRPF असिस्टेंट कमांडेंट पूनम और अवनीश दाम्पत्य बंधन में बंधे, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया आशीर्वाद

CRPF Officer Poonam Gupta Marriage

नई दिल्ली। पूनम गुप्ता की राष्ट्रपति भवन में हुई शादी न सिर्फ एक ऐतिहासिक घटना है, बल्कि उनकी उपलब्धियों और देशसेवा के प्रति समर्पण को भी दर्शाती है। यूपीएससी CAPF में 81वीं रैंक हासिल करके सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट बनना और फिर 74वें गणतंत्र दिवस परेड में महिला टुकड़ी का नेतृत्व करना अपने आप में गर्व की बात है।

उनके पति अवनीश कुमार भी सीआरपीएफ में सहायक कमांडेंट हैं और जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं, जो इस जोड़ी को और खास बनाता है। राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा कॉम्प्लेक्स में आयोजित यह शादी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति और आशीर्वाद के साथ, निश्चित रूप से इतिहास में दर्ज हो गई है।

read more – Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट, कई शहरों में राहत, दिल्ली-मुंबई में स्थिरता

Exit mobile version